‘एजेंडे से भरी रिपोर्ट को समझना इतना मुश्किल क्यों?’ अमेरिका में जयशंकर ने पत्रकार की बोलती बंद कर दी
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और एक अमेरिकी पत्रकार के बीच सवाल-जवाब का एक वीडियो वायरल हो रहा है। अमेरिका के एक पत्रकार ने विदेश मंत्री से भारत के डेमोक्रेसी स्कोर को लेकर सवाल पूछा था, जयशंकर ने उसका जो जवाब दिया, वो अब खूब वायरल हो रहा है।
न्यूयॉर्क में काउंसिल ऑफ फॉरेन रिलेशंस के कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर में फॉरेन अफेयर्स से जुड़े पत्रकार ने विदेश मंत्री से भारत के डेमोक्रेसी स्कोर को हाल में डाउनग्रेड किए जाने को लेकर सवाल किया था।

इसके जवाब में जयशंकर ने पत्रकार से कहा कि एजेंडा-प्रेरित भारत के डेमोक्रेसी स्कोर को कम करने वाली रिपोर्टों पर उनकी प्रतिक्रिया बहुत स्पष्ट है। जयशंकर ने कहा कि ऐसी तमाम रिपोर्ट गलत होती हैं और इसके पीछे विचारधारा से जुड़ा अजेंडा होता है।
Recommended Video
दरअसल पत्रकार ने एस जयशंकर से सवाल पूछने से पहले लंबी-चौड़ी भूमिका बनाई। उसने एक अन्य पत्रकार को दिए विदेश मंत्री के जवाब का हावला देते हुए कहा कि उनके उत्तर से यह साफ नहीं हुआ कि क्या जयशंकर इससे चिंतित हैं कि ऐसी रिपोर्ट ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत के आड़े आएंगी।
इस लंबी-चौड़ी भूमिका से अजीज आकर एस जयशंकर ने पत्रकार को टोककर पूछा, 'मुझे लगा कि आप मुझसे कोई सवाल पूछने वाले थे?' इस पर पत्रकार ने कहा, 'हां, मैं आपसे सवाल पूछ रहा हूं।
इसके बाद रिपोर्टर ने फिर आगे कहा कि आपने कहा कि ये सब पाखंड है। हम दुनिया के स्वयंभू संरक्षक हैं जिन्हें ये बात नागवार लगती है कि भारत में कोई ऐसा भी है जो हमारी स्वीकृति का परवाह नहीं करता और उनके इशारों पर नहीं नाचता...
लेकिन यह असल में पत्रकार के सवाल का जवाब नहीं है। इसलिए मैं आपसे फिर पूछना चाहता हूं। क्या आप इसे लेकर चिंतित हैं कि डेमोक्रेसी स्कोर के मामले में गिरावट दुनिया में एक उभरती हुई शक्ति बनने के भारत के प्रयासों को कमजोर करने वाली है ?'
'मुझे लगता है कि अगर आप निष्पक्ष हैं तो जवाब को समझ सकते हैं। मुझे लगता है कि जवाब में यह बहुत स्पष्टता से कहा गया है कि जो लोग इन रिपोर्टों को लिख रहे हैं, उनके पास एक पूर्वाग्रह से भरे हुए हैं, वे अक्सर तथ्यों के साथ खिलवाड़ करते हैं। इनमें से कई रिपोर्टें अशुद्धियों से भरी होती हैं। ये एक विचारधारा से जुड़ा अजेंडा है। मुझे नहीं पता कि यह समझना इतना मुश्किल क्यों है।'
गौरतलब है कि इसी कार्यक्रम में जयशंकर ने एक और महिला पत्रकार की बोलती बंद कर दी थी जिसका वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जब एक महिला पत्रकार ने जयशंकर से FIVE EYES और FBI की खुफिया रिपोर्ट को लेकर सवाल पूछ लिया।
इसके जवाब में एस जयशंकर ने कहा कि न वो फाइव आईज का हिस्सा हैं और न ही एफबीआई का। इसलिए आप सवाल ही गलत आदमी से पूछ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications