अबू धाबी के BAPS मंदिर में IGF ME&A लीडर्स डिनर का आयोजन, सद्भाव, कल्याण और भविष्य के गठबंधन पर हुई बात
IGF ME&A Leaders Dinner: अबू धाबी के प्रसिद्ध BAPS हिंदू मंदिर में IGF ME&A लीडर्स डिनर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत और मिडिल ईस्ट के उद्योग जगत के नेता मौजूद रहे और सहयोग और क्यूरेटेड नेटवर्किंग पर उनके बीच बातचीत हुई। यह कार्यक्रम दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारत और मिडिल ईस्ट के बीच सहयोग की शुरूआत और लक्षित नेटवर्किंग के लिए ये लीडर्स डिनर अहम मंच साबित हुआ।
इंडिया ग्लोबल फोरम (IGF) के लीडर्स डिनर में संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत संजय सुधीर और अबू धाबी के बीएपीएस हिंदू मंदिर के पूज्य ब्रह्मविहारी स्वामी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने किया था इस मंदिर का उद्घाटन
याद रहे ये वो ही मंदिर है जिसका उद्घाटन 2024 की शुरुआत में भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया था। लीडर्स डिनर के आयोजन के लिए चुने गए इस मंदिर में बनी नक्काशी दुनिया भर की विभिन्न प्राचीन संस्कृतियों की कहानियों को बयान करती है। दो देशों के लीडर्स का डिनर का आयोजन करना आकस्मिक नहीं था बल्कि अंतरधार्मिक शांति की भावना को व्यक्त करने का एक इशारा भी था।
ब्रह्मविहारी स्वामी बोले- कभी-कभी अपने दिल की आवाज़ सुनें
अबू धाबी के प्रसिद्ध BAPS मंदिर में आयोजित इस लीडर्स डिनर में भारत के राजदूत संजय सुधीर और अबू धाबी के बीएपीएस हिंदू मंदिर के पूज्य ब्रह्मविहारी स्वामी सहित कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति ने खास बना दिया। ब्रह्मविहारी स्वामी ने अपने संबोधन में नेताओं से आग्रह किया कि वे कभी-कभी "अपने दिल को जगह दें और अपने दिल की आवाज़ सुनें। ना और नकारात्मकता हां में बदल जाएगी।"
इसके साथ ही उन्होंने मंदिर की स्थापना को इस बात का प्रतीक बताया कि आपसी विश्वास और सद्भाव के ज़रिए क्या हासिल किया जा सकता है, और इसका श्रेय महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के उदार नेतृत्व को दिया।
संजय सुधीर ने मंदिर को बताया सद्भाव का प्रतीक
वहीं राजदूत संजय सुधीर ने मंदिर के महत्व के बारे में बात करते बताया कि ये मंदिर यूएई में सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली जगह में शामिल है। इस मंदिर को सद्भाव का प्रतीक बताया। उन्होंने इसके निर्माण के पीछे की दूरदर्शिता और नेतृत्व को श्रेय दिया, इसे भारत और यूएई के बीच संबंधों का एक प्रमाण बताया, जिसकी शुरुआत 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी और 2024 में वे इसका उद्घाटन किया था।
आईजीएफ के संस्थापक बोले- "जादुई शब्द 'विश्वास' हमें एक साथ बांधता है"
आईजीएफ के संस्थापक और अध्यक्ष मनोज लाडवा ने विश्वास के उस एकीकृत बंधन पर जोर दिया जो भारत-यूएई संबंधों की नींव रखता है। लाडवा के अनुसार, यह बंधन पिछले दशक में संबंधों के विकास में महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा "जादुई शब्द 'विश्वास' हमें एक साथ बांधता है।"
"अच्छे स्वास्थ्य का मतलब है अच्छी आत्मा होना"
समग्र स्वास्थ्य और सामुदायिक निर्माण के विषय पर तुलाह के संस्थापक फैसल कोटिकोलोन, सांस्कृतिक और नेतृत्व विशेषज्ञ सुहेल सेठ और टेनिस के दिग्गज लिएंडर पेस जैसे वक्ताओं ने विस्तार से चर्चा की। कोटिकोलोन ने स्वास्थ्य के लिए समग्र दृष्टिकोण के रूप में आयुर्वेद की अवधारणा पर फिर से विचार किया, जिसमें शरीर, मन और आत्मा के एकीकरण पर जोर दिया गया। सेठ ने मंदिर को स्वास्थ्य और आध्यात्मिकता के प्रकाश स्तंभ के रूप में रेखांकित करते हुए कहा "अच्छे स्वास्थ्य का मतलब है अच्छी आत्मा होना।"
लिएंडर पेस ने बोली ये बात
लिएंडर पेस ने खेलों की एकीकृत शक्ति और टेनिस के माध्यम से लाखों बच्चों को प्रेरित करने के अपने दृष्टिकोण के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने पश्चिमी उपलब्धियों और पूर्वी दर्शन के बीच संतुलन पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा, "हमारा पूर्वी दर्शन, हमारी प्राचीन संस्कृति ऊर्जा और विश्वास के बारे में है।"
क्या है इंडिया ग्लोबल फोरम (IGF)?
इंडिया ग्लोबल फोरम (IGF) आधुनिक भारत की कहानी और इसके विकास की तीव्र गति को बताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह दुनिया भर के व्यवसायों और देशों के लिए इस गतिशील परिदृश्य से जुड़ने का एक प्रवेश द्वार है।
IGF ME&A 2024 सम्मेलन
इस कार्यक्रम ने 'limitless horizon' विषय के तहत IGF ME&A 2024 सम्मेलन के लिए मंच तैयार किया, जिसका उद्देश्य वैश्विक भागीदारी, प्रौद्योगिकी और स्थिरता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए नए अवसरों को खोलना है। 200 से अधिक वक्ताओं और 1,000 प्रतिभागियों के साथ, यह सम्मेलन विशेष नेटवर्किंग, आकर्षक चर्चाओं और प्रेरक स्पीच होगी।












Click it and Unblock the Notifications