राष्ट्रपति बनने से पहले भारत और चीन से डर गए डोनाल्ड ट्रंप!
वाशिंगटन। भारत और चीन हमेशा से ही अमेरिका के लिए मुसीबत की तरह रहे हैं। चीन जहां सामरिक नजरिए से अमेरिका के लिए परेशानी बना रहा है तो भारत में मौजूद बौद्धिक संपदा अमेरिका के लिए मुसीबत बनी हुई है।
राष्ट्रपति बराक ओबामा कई बार अमेरिकी छात्रों को चेतावनी दे चुके हैं। अब राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप भी लगता है अभी से भारत और चीन से डर गए हैं। ट्रंप के नए बयान से तो ऐसा ही लगता है।
भारत से नौकरियां छीनने को बेकरार ट्रंप
क्या कहा है ट्रंप ने
ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर वह राष्ट्रपति बने तो फिर भारत और चीन से नौकरियां वापस अमेरिका लेकर आएंगे। गौरतलब है कि इस समय अमेरिका में मौजूद कई अमेरिकियों कंपनियों में भारतीय उच्चपदों पर आसीन हैं।
बेटी इंवाका के साथ ट्रंप की एक बोल्ड फोटो
ट्रंप ने कहा है कि राष्ट्रपति बनने के बाद अफ्रीकी- अमेरिकी लोगों के लिए काफी कुछ करना है। करीब 59 प्रतिशत अफ्रीकी- अमेरिकी युवा इस समय बेरोजगार है। ट्रंप के मुताबिक अमेरिका की ज्यादातर नौकरिंया भारत और चीन में जा रही हैं।
ओबामा ने कहा कभी नहीं बनेंगे ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति
ट्रंप के मुताबिक भारत काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है लेकिन कोई इस बारे में न तो बात करना चाहता है और ना ही इस ओर ध्यान देना चाहता है।
हिलेरी के बारे में बयान
इसके अलावा ट्रंप ने यह भी कहा है कि अगर वह राष्ट्रपति बन गए तो फिर हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ वह विदेश मंत्री रहते हुए पर्सनल ईमेल सर्वर के प्रयोग पर केस दर्ज कराएंगे। ट्रंप के मुताबिक हिलेरी पहली नजर में दोषी दिखाई देती हैं।
ट्रंप के इस बयान पर हिलेरी ने तुरंत पलटवार करते हुए दावा किया कि उनके खिलाफ कुछ भी साबित नहीं हुआ है। हिलेरी के मुताबिक वह बता सकती हैं कि सच क्या हैं।












Click it and Unblock the Notifications