'यदि ताकतवर देश ऐसा करेंगे तो दुनिया और अधिक खतरनाक हो जाएगी...', निज्जर की हत्या पर फिर बोले PM ट्रूडो
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर लगाए गए आरोपों को दोहराया है। उन्होंने कहा कि यदि बड़े देश ताकत के बल पर फैसला करने लगे तो दुनिया बहुत अधिक खतरनाक हो जाएगी।
एक पत्रकार ने ट्रूडो से पूछा कि कनाडा में खालिस्तानी निज्जर की हत्या की जांच को लेकर सवाल पूछे थे। इसके जवाब में पीएम ट्रूडो ने कहा कि कनाडा ने भारत के साथ रचनात्मक और सकारात्मक रूप से काम करने की कोशिश की है।

ट्रूडो ने कहा, "यह कुछ ऐसा है जिसे हम बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। हम सभी भागीदारों के साथ काम करना जारी रखेंगे क्योंकि कानून प्रवर्तन और जांच एजेंसियां अपना काम करती रहेंगी। कनाडा एक ऐसा देश है जो हमेशा नियम का पालन करता है और कानून के लिए खड़ा रहता है।"
पीएम ट्रूडो ने आगे कहा कि हम कानून पर यकीन रखते हैं क्योंकि यदि शक्ति से सही और गलत का फैसला होने लगेगा... अगर बड़े देश किसी परिणाम की चिंता किए बिना अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करेंगे, तो पूरी दुनिया सभी के लिए और अधिक खतरनाक हो जाएगी।'
ट्रूडो ने आगे कहा, 'हमने अंतरराष्ट्रीय कानून और कनाडा की संप्रभुता के इस गंभीर उल्लंघन पर काम करने के लिए अमेरिका और अपने अन्य सहयोगियों से भी संपर्क किया। यह ऐसी चीज है जिसे हम बहुत गंभीरता से ले रहे हैं।'
कनाडाई पीएम ने कहा कि भारत ने राजनयिक छूट को रद्द करके वियना कन्वेंशन का उल्लंघन किया है, जिसके बाद 40 कनाडाई राजनयिकों को भारत से निकाला गया।
जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि शुरू से ही जब हमें विश्वसनीय आरोपों के बारे में पता चला कि कनाडा की धरती पर एक कनाडाई नागरिक की हत्या में भारत सरकार के एजेंट शामिल थे, तो हमने भारत से संपर्क किया और उनसे इस मामले की तह तक जाने के लिए हमारे साथ जांच में सहयोग करने का आग्रह किया।
ट्रूडो ने कहा कि हमारे पास यह मानने के गंभीर कारण हैं कि भारत सरकार के एजेंट कनाडाई धरती पर एक कनाडाई नागरिक की हत्या में शामिल हो सकते हैं। लेकिन भारत की प्रतिक्रिया कनाडाई राजनयिकों के एक पूरे समूह को बाहर निकालने की है।
ट्रूडो ने भारत सरकार के कदम को निराशाजनक बताते हुए कहा कि, "वे(भारत) वियना कन्वेंशन के तहत उनके अधिकारों का उल्लंघन कर रहे हैं। यह दुनिया भर के देशों के लिए चिंता का विषय है।"
ट्रूडो ने कहा, अगर कोई देश यह निर्णय ले सकता है कि दूसरे देश के राजनयिक अब सुरक्षित नहीं हैं तो इससे अंतरराष्ट्रीय संबंध खतरनाक और गंभीर हो जाते हैं। ट्रूडो ने आगे कहा, "यह वह लड़ाई नहीं है जो हम अभी करना चाहते हैं। लेकिन हम स्पष्ट रूप से हमेशा कानून के शासन के लिए खड़े रहेंगे क्योंकि यही कनाडा है।"












Click it and Unblock the Notifications