अफगानिस्तान: काबुल में तालिबानी हमला, दो लोगों की मौत, कई घायल

काबुल। अफगानिस्तान के काबुल में धमाके की खबर है। खबरों के अनुसार यह धमाका आईईडी (इंप्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) द्वारा किया गया है। अफगानिस्तान की मीडिया के अनुसार इस धमाके में दो लोगों के मरने की खबर है, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। यह धमाका एक सेना की गाड़ी में हुआ बताया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि यह एक तालिबानी हमला है।

bomb

यह हमला काबुल के उत्तरी शहर कुन्दुज शहर में रात के समय हुआ है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तालिबानी लड़ाके चारों दिशाओं से शहर में घुस गए और हमले को अंजाम दिया।

यह हमला रात करीब 1 बजे हुआ (19.30 जीएमटी) और तालिबानी हमलावर अभी भी शहर में हैं और गोलियां चला रहे हैं। 808 तंदार पुलिस जोन के कमांडर शीर अली कमाल ने कहा कि हम तालिबानी हमलावरों को खदेड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

रायटर न्यूज एजेंसी के एक रिपोर्टर ने करीब 5 तालिबानी हमलावरों को देखा था। उनके पास एके-47 रायफल, मशीन गन और रॉकेट लॉन्चर भी थे, जिनसे वह हमला कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+