Iceland: 800 भूकंपों के बाद आइसलैंड में ज्वालामुखी विस्फोट, 3.5 किलोमीटर लंबी दरार से बह रही आग की नदी
Iceland Volcano Eruption: आइसलैंड में लगातार आए 800 भूकंपों के बाद ज्वालामुखी का महाविस्फोट हुआ है और देश के सबसे ज्यादे आबादी वाले क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिमी आइसलैंड में ज्वालामुखी सोमवार को फूटना शुरू हुआ है, जो अभी भी फटता जा रहा है। ज्वालामुऱी से निकलने वाले लावा के फव्वारे हवा में ऊपर तक पहुंच गए और इसकी चमक राजधानी रेक्जाविक के केंद्र में मीलों दूर तक आसमान में देखी जा सकती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, ज्वालामुखी का ये दरार करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबा है और उससे लगातार लावा निकल रहा है। ये दरार तेजी से बढ़ रही है और अब यह स्वार्टसेंगी इलाके में स्थित बिजली संयंत्र और ग्रिंडाविक शहर से ज्यादा दूर नहीं है, जिसे पिछले महीने लगातार आ रहे भूकंपीय गतिविधि के कारण खाली करा लिया गया था।

आइसलैंड में ज्वालामुखी का महाविस्फोट
पिछले महीने से ही आशंका जताई जा रही थी, कि कभी भी ज्वालामुखी का विस्फोट हो सकता है, लिहाजा ग्रिंडाविक शहर को पूरी तरह से खाली करवा लिया गया था और अब आखिरकार ज्वालामुखी का विस्फोट हो गया है और वहां का नजारा भयानक लग रहा है।
ज्वालामुखी की गतिविधियों पर नजर रखने वाले वैज्ञानिकों के मुताबिक, आइसलैंड में ज्वालामुखी का विस्फोट सबसे खराब संभावित स्थानों में से एक में हुआ था, जिससे खाली कराए गए शहर और भू-तापीय ऊर्जा संयंत्र दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण और तत्काल खतरा पैदा हो गया है।
ये विस्फोट सोमवार रात करीब 10 बजकर 17 मिनट पर शुरू हुआ था, जब लगातार भूकंप के झटके आने शुरू हो गये थे।
ज्वालामुखी विज्ञानियों ने रेक्जेन्स प्रायद्वीप में विस्फोट स्थल के ऊपर से उड़ान भरा है और वैज्ञानिकों का अभी भी मानना है, कि ये उन्होंने जिस स्तर का विस्फोट सोच रखा था, तत्काल स्थिति उतनी भयावह नहीं दिखी है, हालांकि विस्फोट का आकार अनुमान से बड़ा था और लावा के प्रवाह की दिशा अभी भी अप्रत्याशित है।
ज्वालामुखीविज्ञानी और हवा से विस्फोट देखने वाले पहले लोगों में से मैग्नस गुडमंडसन ने द न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया है, कि "यह रेक्जेन्स पर पिछले विस्फोटों से बड़ा है।"
आइसलैंडिक मौसम विज्ञान कार्यालय में ज्वालामुखी गतिविधि विभाग के प्रमुख क्रिस्टिन जोंसडॉटिर के अनुसार, लावा ग्रिंडाविक से 2.5 किलोमीटर उत्तर में बह रहा है।
आइसलैंड में पहले भी हो चुके हैं ज्वालामुखी विस्फोट
पिछले दो वर्षों में, आइसलैंड के सबसे ज्यादा आबादी वाले आइसलैंड और इसकी राजधानी रेक्जेन्स प्रायद्वीप पर चार विस्फोट हुए हैं। जब 11 नवंबर को ग्रिंडाविक को खाली करने का आदेश दिया गया, तो अधिकारियों ने एक बयान में कहा था, कि देश "ऐसे विस्फोटों के लिए अत्यधिक स्तर पर तैयार था।"
अधिकारियों ने कहा, कि "आइसलैंड के पास दुनिया के सबसे प्रभावी ज्वालामुखीय तैयारी उपायों में से एक है।"
अधिकारियों ने उड़ानों के लिए चेतावनी को ऑरेंज लेवल तक बढ़ा दिया है, क्योंकि ज्वालामुखी विस्फोट से राख आसमान में उड़ने पर उत्तरी अटलांटिक में उड़ान भरने वाले विमानों के लिए खतरा पैदा हो सकता है।
लेकिन सोमवार रात तक, आइसलैंड का मुख्य हवाई अड्डा, केफ्लाविक, खुला रहा, इस विस्फोट से उड़ान रोकने वाली राख नहीं निकली।
आइसलैंड के हाल के अतीत में सबसे यादगार विस्फोटों में से एक में 2010 में आईजफजल्लाजोकुल ज्वालामुखी शामिल था। हालांकि वह विस्फोट अपेक्षाकृत छोटा था और कोई मृत्यु नहीं हुई थी, लेकिन इसका प्रभाव काफी व्यापक था, क्योंकि ज्वालामुखी विस्फोट के बाद राख के बादल ने यूरोप की अधिकांश हवाई यात्रा को एक सप्ताह से अधिक समय तक रोक दिया था।
आईजफजल्लाजोकुल ज्वालामुखी लगभग दो शताब्दियों तक निष्क्रिय रहा था और 13 साल पहले इसमें विस्फोट हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications