इस मेंढक का है ब्रिटेन के शाही परिवार से है खास नाता, सम्राट चार्ल्स के नाम पर हुआ नामकरण
King Charles 3 की ताजपोशी के साथ एक मेंढक भी चर्चा में है, जिसका नामकरण उनके नाम पर हुआ।

ब्रिटेन में किंग चार्ल्स की ताजापोशी की तैयारियां चल रहीं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक मेंढक की खूब चर्चा हो रही, जिसका ब्रिटेन के शाही परिवार से काफी खास कनेक्शन है। इस मेंढक का नाम भी किंग चार्ल्स के नाम पर रखा गया है।
साउथ अमेरिका के इक्वाडोर में इस प्रजाति की खोज 2008 में की गई थी। इसका नाम हायलोस्कर्टस प्रिंसचार्लेसी रखा गया, लेकिन लोग इसे प्रिंस चार्ल्स मैग्निफिसेंट ट्री फ्रॉग कहते हैं। अब आपके मन में ये सवाल होगा कि इसको क्यों प्रिंस चार्ल्स का नाम दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किंग चार्ल्स पर्यावरण से जुड़े कई परोपकारी काम करते रहते हैं। ये मेंढक भी उसी तरह से है। वो अपने घर को बचाने के लिए कई परोपकारी कार्य करता है। जिसे देखते हुए वैज्ञानिकों ने किंग चार्ल्स के नाम पर ही इसका नामकरण कर दिया था।
डॉ. लुइस ने की थी खोज
इस मेंढक की खोज का किस्सा भी बहुत अजीब है। अमेरिका के वैज्ञानिक डॉ. लुइस ए कोलोमा अलग-अलग प्रजातियों को संरक्षित करने वाले संग्रहालय की जांच कर रहे थे। उस वक्त उनकी नजर इस मेंढक पर पड़ी, जो काफी अलग था। इसके बाद उन्होंने दुनिया को इसके बारे में बताया।
आपको बता दें कि किंग चार्ल्स दुनिया के वर्षावन की सुरक्षा के प्रबल समर्थक थे। 2007 में, उन्होंने उष्णकटिबंधीय वनों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रिंस रेनफॉरेस्ट प्रोजेक्ट लॉन्च किया। उन्होंने गायों की रक्षा के लिए भी काफी काम किया है।
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की जगह ली
पिछले साल सितंबर में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया था। जिसके बाद किंग चार्ल्स तृतीय ने उनकी जगह ली। वैसे तो आधिकारिक तौर पर वो उसी वक्त ब्रिटेन के राजा बन गए थे, लेकिन दुख की घड़ी होने की वजह से कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ। इस वजह से आज (6 मई) को खास कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें शामिल होने दुनियाभर की हस्तियां पहुंचीं।












Click it and Unblock the Notifications