फ्लोरिड में शक्तिशाली तूफान Ian ने मचाई तबाही, 20 लोग लापता, 18 लाख घरों की 'बत्ती गुल'
भीषण चक्रवाती तूफान ‘इयान’ मूसलाधार बारिश व 250 प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ क्यूबा को तबाही में छोड़ते हुए फ्लोरिडा की तरफ बढ़ गया था।
फ्लोरिडा, 29 सितंबर : भीषण चक्रवाती तूफान 'इयान' ने अमेरिका के फ्लोरिडा में भारी तबाही (Hurricane Ian lashed the US Florida) मचाई है। इस चक्रवाती तूफान की वजह से फ्लोरिडा तट पर क्यूबा से प्रवासियों को ले जा रही एक नाव के डूबने की जानकारी दी है। इस नाव में 23 प्रवासी सवार थे। सीबीएस न्यूज ने कोस्ट गार्ड के हवाले से बताया कि बाद में बोका चीका से लगभग दो मील दक्षिण में तीन लोगों को पानी में बचाया गया। बाकी के 20 लोगों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह अमेरिका में आए सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक है। इसने पूरे पॉवर ग्रिड को फेल कर दिया जिससे लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
Recommended Video

शक्तिशाली तूफान की रफ्तार 250 किमी प्रतिघंटा
शक्तिशाली तूफान बुधवार को फ्लोरिडा तट से टकराया। इस दौरान मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चलीं। सड़कों पर उड़ते धूल और तेज हवाओं के कारण आसपास के इलाके सूनसान नजर आने लगी थी। यह 4 श्रेणी का सबसे खतरनाक तूफानों में से एक था जो 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली और भारी तबाही मचाई।
18 लाख लोगों के घरों की बिजली गूल
तूफान इयान के आने से फ्लोरिडा में 18 लाख लोगों के घरों की बिजली गूल हो गई जिसके कारण चारो तरफ अंधेर ही अंधेरा छा गया। तूफान से बिजली के ट्रांसफार्मर उड़ गए । एक वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे ट्रांसफार्मर के उड़ने से उसमें से चिंगारी निकलने लगी और कुछ समय के लिए आसपास रोशनी हो गई और चंद सेकेंड के बाद फिर से अंधेरा छा गया।
लापता 23 में से 3 लोगों को बचाया गया, तलाश जारी
बता दें कि, फ्लोरिडा में तूफान के टकराने से पहले इयान ने क्यूबा में भारी तबाही मचाई। इस तूफान में दो लोगों के मारे जाने की खबर हैं। इस विनाशकारी तूफान की वजह से 1 करोड़ 10 लाख घरों की बिजली चली गई। अमेरिकी सीमा अधिकारियों ने बताया कि फ्लोरिडा तट पर एक नाव डूब गई है। इस नाव में 23 लोग सवार थे। सीबीएस न्यूज ने कोस्ट गार्ड के हवाले से बताया कि बाद में बोका चीका से लगभग दो मील दक्षिण में तीन लोगों को पानी में बचाया गया। बचाए गए लोगों को बाद में पास के अस्पताल ले जाया गया क्योंकि उन्होंने थकावट और निर्जलीकरण की शिकायत की थी। लापता लोगों की तलाश अभी जारी है।

राहत-बचाव की टीम मौके पर मौजूद रही
फ्लोरिडा में जैसे ही तूफान ने दस्तक दी, संघीय सरकार ने तुरंत चिकित्सा टीमों को 300 एंबुलेंस के साथ रवाना कर दिया। तूफान और भारी बारिश के कारण इलाके में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। राहत-बचाव की टीम ने लोगों के लिए भोजन और पीने का पानी उपलब्ध कराया। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फ्लोरिडा के लोगों इलाके की सफाई और पुनर्निर्माण का आश्वासन दिया। उन्होंने कि सरकार उनकी सुरक्षा के लिए हर कदम पर मौजूद रहेगी। फ्लोरिडा राज्य के लोगों के लिए यह मेरी पूर्ण प्रतिबद्धता है।

अंतरिक्ष से दिखा भयानक मंजर
इयान का अंतरिक्ष से अमेरिका, मेक्सिको समेत कैरेबियाई देशों में भयावह मंजर देखा गया था। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) पर मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों ने इसे कैमरे में कैद कर लिया। तूफान के क्यूबा तट से टकराते वक्त आईएसएस उसी के ऊपर से गुजर रहा था। अंतरिक्ष यात्रियों ने जो इसकी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए हैं।
(Photo Credit : Twitter)
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications