अचानक आसमान से होने लगी पंछियों की बारिश, CCTV में कैद हुई अजीबोगरीब घटना

नई दिल्ली, 19 फरवरी: मैक्सिको से एक ऐसा परेशान करने और डराने वाला वीडियो सामने आया है, जो दुनियाभर में चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आकाश से पक्षियों का एक विशाल झुंड अचानक बैचेनी से फड़फड़ाने लगता है और नीचे गिरकर ये पंछी मरने लगते हैं।

उत्तरी मैक्सिकों का है वीडियो

उत्तरी मैक्सिकों का है वीडियो

रायटर्स ने ट्विटर पर ये वीडियो साझा किया है, जो सीसीटीवी कैमरा की फुटेज है। सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे गए इस वीडियो में उत्तरी मेक्सिको के चिहुआहुआ में सैकड़ों ब्लैकबर्ड घरों पर गिरते दिखाई दे रहे हैं। जिसमें कुछ पक्षी दोबारा उड़ गए, वहीं बहुत से पंछी सड़क पर गिरकर मर गए।

दुनियाभर के लोग हैरान

दुनियाभर के लोग हैरान

इस वीडियो के वायरल होने के बाद दुनियाभर में लोग हैरान और भयभीत हैं। सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने इस पर फिक्र जताते हुए जानना चाहा है कि आखिर क्यों इस तरह से ये पंछी मरे हैं। कई लोगों ने विशेषज्ञों से भी इस पर जवाब मांगा है कि ये घटना क्यों हुई है। ब्लैक बर्ड प्रवासी पक्षी हैं जो सर्दियों में कनाडा से मैक्सिको की तरफ सफर करते हैं।

हादसे को लेकर कई तरह के दावे

पक्षियों के इस झुंड के अचानक आसमान से नीचे गिरने की ये घटना बीते हफ्ते की बताई जा रही है। इसका वीडियो को देखने के बाद कई तरह की वजह लोग बता रहे हैं। पक्षियों की जांच के लिए बुलाए गए जानवरों के डॉक्टर ने ने कहा कि जहरीले धुएं के कारण या बिजली लाइनों से बिजली के झटके के कारण उनकी मृत्यु हो सकती है। काफी लोगों ने इस घटना के लिए 5G टेक्नोलॉजी को जिम्मेदार कहा है। वहीं कुछ लोगों ने कहा है कि किसी दूसरी नस्ल के पंछियों से भिड़ंत भी इसकी वजह हो सकती है। जिससे बड़ी संख्या में पक्षी जमीन पर गिर गए हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+