लीबिया: शरणार्थियों को ले जा रहे दो जहाज डूबे, 239 की मौत की आशंका
जहाजों में क्षमता से ज्यादा लोग होना बताई जा रही हादसे की वजह।
लीबिया। लीबिया के पास शरणार्थियों को लेकर जा रहे दो जहाज डूबने से 239 लोगों की मौत होने की आशंका है। हादसा लीबिया के समुंद्र तट के करीब हुआ।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, लीबिया के नजदीक समुद्र तट पर दो जहाजों के डूबने से कम से कम 239 लोगों की मौत की आशंका है। लीबिया के तट से दो जहाज शरणार्थियों को लेकर निकले थे। इनके रवाना होने के कुछ घंटे बाद ही दोनों जहाज डूब गए। संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त (रिफ्यूजी), फिलिपो ग्रेंडी ने ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी है।
हादसे के शिकार कुछ लोगों को बचाकर इटली के लैम्पेडुसा द्वीप लाया गया तो उन्होंने पूरे मामले की जानकारी दी। एक जहाज में 140 तो दूसरे में 128 लोग बताए जा रहे हैं। इनमें से 29 लोगों को ही बचाया ज सका है। ऐसे में मरने वालों की संख्या 239 होने की आशंका है।
घटना बुधवार सुबह करीब तीन बजे हुई। समुंद्र से अब तक 12 शव निकाले जा चुके हैं। मरने वाले शरणार्थियों में ज्यादातर पश्चिमी अफ्रीका के बताए गए हैं।
खबर के मुताबिक, जहाज लीबिया के तट से 35 किमी दूर डूबे। इसकी वजह जहाजों को छोटा होना और इसमें अधिक लोगों का सवार होना बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications