Israel Hamas War: गाजा में मानवीय सहायता तेज, राफा क्रॉसिंग होकर पहुंचे 20 ट्रक, WHO ने कही बड़ी बात

Israel Hamas War: इजराइल-हमास युद्ध के चलते गाजा में हालात बेहद खराब हैं। गाजा में मानवीय संकट के बीच गाजा के निवासी पर्याप्त भोजन, पानी, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षित आश्रय से वंचित हैं। ऐसे में लंबी वार्ता के बाद मिस्र की ओर राफा बॉर्डर खोले जाने के बाद गाजा में मानवीय सहायता का मिशन तेज हो गया है। यहां राहत और जरूरी सामनों से भरे 20 ट्रक राफा के रास्ते पहुंचे हैं। हालात को देखते हुए ये सहायता बेहद अहम है।

मिस्र शनिवार सुबह थोड़ी देर के लिए राफा सीमा क्रॉसिंग को खोला था। इस दौरान 20 सहायता ट्रकों को गाजा में प्रवेश करने का अनुमति दी गई। अमेरिकी विदेश विभाग ने शनिवार को एक बयान में कहा कि राफा सीमा पार से शिपमेंट के सुरक्षित मार्ग के जरिए मानवीय सहायता पहुंचाने में मदद के लिए मिस्र, इजराइल और संयुक्त राष्ट्र में अपने सहयोगियों को धन्यवाद देते हैं। हालांकि इस बीच WHO प्रमुख टेड्रोस एडनोम घेबियस कहा कि गाजा में जरूरतें कहीं अधिक हैं। अब तक जो सामग्री पहुंचाई गई है, उसके कई गुना अधिक सहायता की यहां जरूरत है।

Humanitarian aid in Gaza

मिस्र के अधिकारियों ने बताया कि गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने वाले ट्रकों में केवल भोजन, पानी और चिकित्सा व्यवस्था है। लेकिन ईंधन की कोई व्यवस्था नहीं। जिन ट्रकों ने गाजा में प्रवेश किया है उनमें से तेरह ट्रकों में दवा और चिकित्सा सामग्री, पांच खाद्य सामग्री और बाकी दो पानी के टैंकर हैं। वहीं गाजा में पहुंचे ट्रकों को लेकर फिलिस्तीनी प्रवक्ता ने दावा किया कि ट्रकों पर लादी गई सहायता में गाजा के एक भी स्कूल में बनाए गए शिविर के लिए पर्याप्त राहत सामग्री नहीं है। हालांकि इस दावे की पुष्टि नहीं की गई है।

इस बीच आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा है कि ईंधन को अभी भी गाजा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई है। केवल भोजन, पानी और चिकित्सा सहायता पहुंचाने की ही परमिशन मिली है।

इजरायल और हमास के बीच जंग तेज होती जा रही है। हमास के हमलों को बाद गाजा पर इजरायली हमलों में कम से कम 4,385 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इससे पहले इजरायल के अंदर हमास ने हमला किया था, जिसमें 1400 लोग मारे गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+