तेज भूकंप के झटकों से हिला साउथ कोरिया
सियोल। साउथ कोरिया में बुधवार को 5.5 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप में अभी तक कोई हताहत की खबर नहीं है, लेकिन इससे लोगों में खौफ पैदा कर दिया है। साउथ कोरिया में सियोल से करीब 300 किमी दूरी पर पोहांग में तेज भूकंप के झटके लगे हैं। इस भूकंप के झटकों के बाद सूनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए। USGS ने कहा कि इस भूकंप की तीव्रता रिक्टेर स्केल पर 5.4 थी।
भूकंप के झटके नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर प्रोग्राम और इंडस्ट्रियल एरिया में महसूस किए गए, लेकिन अभी इसमें किसी के नुकसान होने की खबर की पुष्टी नहीं की गई है। इससे पहले सोमवार को 5.8 की तीव्रता से जापान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
इससे पहले सिंतबर में भी साउथ कोरिया में तेज भूकंप झटके महसूस किए गए थे, उस दौरान नॉर्थ कोरिया के मिसाइल परीक्षण पर शक जताया गया था।












Click it and Unblock the Notifications