मलेशिया में समुद्र किनारे बहकर आया विशालकाय जीव, देखकर एक्सपर्ट्स भी हैरान
इस धरती के अलावा समुद्र की गहराइयों में कई ऐसे जीव हैं जिनके बारे में इंसानों को कुछ भी नहीं पता है। अक्सर ऐसे जीव देखे गए हैं, या जिन्हें देखने का दावा किया गया है, उन्हें उससे पहले या उसके बाद दोबारा कभी नहीं देखा गया। हाल ही में मलेशिया के एक समुद्र तट पर एक रहस्यमय समुद्री जीव का क्षत-विक्षत शरीर बहकर आया, जिसने देखने वालों को हैरान कर दिया।
यहां के लुंडू में तेलुक मिलानो बीच पर एक क्षत-विक्षत जीव का शव बहता हुआ देखा गया। बीच पर सर्वे का कार्य कर रहे अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने पहली बार ऐसा कोई जीव देखा। अधिकारियों ने इसके बाद एक स्थानीय आपदा एजेंसी, सारावाक सिविल डिफेंस फोर्स (एपीएम) को सूचित किया, जिसने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

एक स्थानीय समाचार पत्र न्यू सारावाक ट्रिब्यून ने बताया कि, इस क्षेत्र में समुद्र तट पर समुद्री स्तनधारी जीवों का मिलना दुर्लभ होता है। ऐसे में इस अनोखे रहस्यमयी जीव को देखने के लिए काफी लोग जुट गए। विशेषज्ञों का कहना कि यह संभवतः ये एक व्हेल के अवशेष भी हो सकता है।
ये तथाकथित ग्लोबस्टर (समुद्री जीव) उन अन्य रहस्यमय प्राणियों की याद दिलाता है जो दुनिया भर के समुद्र तटों पर खोजे गए हैं। इनमें एक "मरमेड ग्लोबस्टर" भी शामिल है जो पिछले साल अक्टूबर में पापुआ न्यू गिनी के एक तट पर पाया गया था और जिसने हजारों दर्शकों को आकर्षित किया था।
लाइव साइंस का कहना है कि शव इतनी बुरी तरह से सड़ चुका था कि वैज्ञानिक उसकी पहचान नहीं कर पाए। बता दें कि पहले भी ऐसे मामले आते रहे हैं जब लोगों को अनोखे जीवों का अवशेष दिखाई पड़ा है।
आपको बता दें कि मानव जाति के पूरे इतिहास में, नाविकों ने क्रैकन (ऑक्टोपस जैसी विशेषताओं वाला एक प्रसिद्ध समुद्री राक्षस) से लेकर जलपरियों तक अजीब जीवों को देखने का दावा किया है। हालिया समय की बात की जाए तो लोगों ने अजीब समुद्री जीवों को देखने के दावे किये हैं, जिनमें बिना दिल वाले शार्क शार्क, एक बालों वाले राक्षस जैसे कई जीव हैं।
इससे पहले साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत के दक्षिण-पश्चिम तट पर एक बेहद दुर्लभ और बड़ा जीव ऑस्ट्रेलिया के तट पर लोगों को देखने को मिला था जिसे देखकर वहां के पर्यटक हैरान रह गए थे। इस जीव की शक्ल एलियन जैसी दिखती थी। इस जीव का नाम ओशन सनफिश बताया गया।












Click it and Unblock the Notifications