Video: देखिए रशियन पॉप वीडियो में नए अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप का अंदाज

वर्ष 2013 में मॉस्‍को में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के दौरान नए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप नजर आए थे एक रशियन पॉप वीडियो में। इस वीडियो को रूस के अरबपति और रियल एस्‍टेट डेवलपर के बेटे ने बनाया।

वाशिंगटन। नए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के बारे में कई बातें अब दुनिया के लोगों को मालूम है लेकिन एक बात ऐसी है जिसके बारे में शायद ही आपको अंदाजा हो। डोनाल्‍ड ट्रंप वर्ष 2013 में पॉप वीडियो में कैमियो कर चुके हैं और हैरान मत होइएगा अगर हम आपको यह बताए कि यह पॉप वीडियो रशियन था।

donald-trump-pop-video-russia-डोनाल्‍ड-ट्रंप-वीडियो-रूस

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का वीडियो

यह वीडियो वर्ष 2013 के दैरान मॉस्‍को में हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता से पहले का है। उस वर्ष ट्रंप जो कि मिस यूनिवर्सि प्रतियोगिता के को-ओनर भी हैं, उन्‍होंने इस प्रतियोगिता को वर्ष 2013 में मॉस्‍को में कराने का फैसला किया। समय ही ट्रंप रशियन म्‍यूजिशियन एमिन अगालारोव के वीडियो में नजर आए थे। एमिन रूस के अरबपति और यहां के रियल एस्‍टेट डेवलपर अरास अगालरोव के बेटे हैं। एमिन ने ही ट्रंप को मॉस्‍को में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए राजी किया था। यह प्रतियोगिता एमिन के पिता के 7,500 सीट वाले क्रोकस सिटी हॉल में हुआ था। एमिन का यह वीडियो, 'इन अनदर लाइफ' के नाम से है और इसके लिए उन्‍हें इंटरनेशनल म्‍यूजिक अवॉर्ड भी मिला था। यह वीडियो उस प्रेस कांफ्रेंस के बाद आया है जिसमें ट्रंप ने दावा किया है कि उन्‍हें रूस से कोई लेना-देना नहीं है। यह बात उन्‍होंने उस समय कही जब उस डॉजियर का जिक्र हुआ जिसमें उन जानकारियों के बारे में बताया है जो लीक से जुड़ी हुई हैं।

तीन मिनट के वीडियो में कैमियो

एमिन का यह वीडियो तीन मिनट का है और इसमें एक बोर्ड रूम नजर आया है। इस वी‍डियो में मीटिंग के बीच में सपना देख रहे हैं कि वह कई ब्‍यूटी क्‍वींस से घिरे हुए हैं। तभी ट्रंप जो कि उनके बॉस हैं, उन्‍हें टोकते हुए नजर आते हैं। वीडियो में ट्रंप को उनके अंदाज के अनुसार ही दिखाया गया है। वर्ष 2013 के इस वीडियो के बाद 2014 में ट्रंप, एमिन के ही एक और वीडियो में नजर आए थे। यह वीडियो एमिन के 35वें बर्थडे पर रिलीज हुआ था। एमिन और ट्रंप की मुलाकात वर्ष 2012 की मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के दौरान हुई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+