कैसे लड़कियों को बेचने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट्स की मदद ले रहा ISIS?

बगदाद। आईएसआईएस ने कई देशों में इंटरनेट सर्विसेज पर लड़कियों और सेक्‍स स्‍लेव्‍स कसे बेचने के लिए बड़े ही अजीबो-गरीबों एड दिए हैं। आईएसआईएस ने लड़कियों की तस्‍वीरों के साथ नीलामी की रकम का भी जिक्र किया है।


दो वर्ष पहले अगवा लड़कियों की अब बिक्री

फेसबुक से लेकर कई और साइट्स का प्रयोग आईएसआईएस बड़े पैमाने पर कर रहा है।

पिछले दो वर्षों में आईएसआईएस ने हजारों यजीदी, कुर्द और शिया महिलाओं को अगवा किया। अब इनमें से ही कई लड़कियों को आईएसआईएस बेच रहा है।

पैसे की कमी दूर करने का सहारा

आईएसआईएस अपना कर्ज चुकाने और पैसे की कमी को दूर करने के लिए भी लड़कियों को एक दूसरे के हवाले करने लगा है। सेक्स स्‍लेव्‍स को बेचने पर टैक्स भी देना पड़ता है ताकि पैसे की कमी न आए। बिल्कुल कुंवारी, उम्र 11 वर्ष और दाम 9,000डॉलर, जिसे चाहिये, बोली लगाइए। एड में कुछ इस तरह से आईएसआईएस ने बेचने के लिए लाइनों का प्रयोग किया है।

4,000 से 9,000 डॉलर में बिकती लड़कियां

सेक्स स्‍लेव्‍स के सौदे के नियम भी बनाए गये हैं। आईएसआईएस सिर्फ कुंवारी लड़कियों को बेच रहा है। लड़कियों का शुरुआती दाम 4,000 से 9000 डॉलर के बीच लगाया गया। इस वर्ष मार्च में लेबनान में सीरिया की 75महिलाओं को रिहा कराया गया।

अभी भी कई महिलाएं आईएसआईएस के कब्‍जे में

इराक और टर्की की सीमा से सटे कुर्द इलाकों और सीरिया के शिया इलाकों में भी सैकड़ों महिलाओं को बच्चों समेत अगवा किया गया है। यूनाइटेड नेशंस का अनुमान है कि इस समय आईएसआईएस के कब्जे में 3,500 महिलाएं और बच्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+