जब अंतरिक्ष में खिला एक फूल, नासा को मिली बड़ी सफलता
कैलिफोर्निया। नासा के रिकॉर्ड होल्डर एस्ट्रोनॉट स्कॉट केली ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर खिले एक फूल की फोटोग्राफ को ट्वीट किया है। नासा के वैज्ञानिक पिछले कई दिनों से इस पर काम कर रहे थे और आखिरकार अब इन्हें सफलता हासिल हो सकी है। आपको बता दें कि केली और उनकी टीम ने इससे पहले अंतरिक्ष में सब्जी उगाने में सफलता हासिल की थी।

नासा की ओर से जारी कर कहा है कि केली ने पहली बार फूल की पत्तियों की फोटो ट्वीट की थी और अब यहां पर जिनिया का फूल पूरी तरह से खिल चुका है।
#SpaceFlower out in the sun for the first time! #YearInSpace pic.twitter.com/Cghu9XGv1J
— Scott Kelly (@StationCDRKelly) January 17, 2016 नासा का कहना है कि इसके साथ ही अब अंतरिक्ष में विज्ञान एक कदम और आगे बढ़ चुका है। नाया ने यह भी कहा कि जिस समय इस तरह के प्रोजेक्ट्स में असफलताएं हाथ लग रही थीं, उस समय भी वैज्ञानिकों ने अपना हौसला नहीं खोया और इसे एक मौके के तौर पर देखा।
नासा को खुशी है कि उसके वैज्ञानिकों को जो काम दिया गया था, उसमें उन्हें अब सफलता मिलने लगी है।
इसके साथ ही ही अब अंतरिक्ष में पौधों और कुछ और जरूरी बातों पर भी गहन अध्ययन किया जा सकेगा। मई 2014 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में मौजूद नासा की लैब में एक सब्जी को सफलतापूर्वक उगाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications