Coronavirus की वजह से चीन में बची 70,000 लोगों की जान, जानिए कैसे
बीजिंग। चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस ने अब तक दुनियाभर में करीब आठ हजार लोगों की जिंदगियां लील ली हैं। वायरस के दिन पर दिन बढ़ते प्रकोप ने दहशत और डर के बीच ही लोगों को घर में रहने पर मजबूर कर दिया है। इस वायरस की वजह से अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है और स्थिति अनियंत्रित हो चुकी है। इन सब नकारात्मक बातों के बीच ही एक ऐसी सकारात्मक घटना भी चीन में देखने को मिली है जिसकी वजह से एक लाख लोगों की जान बच गई है। कोरोना वायरस की वजह से चीन में जो लॉकडाउन हुआ उसकी वजह से देश में प्रदुषण का स्तर बहुत कम हो गया है।

धुंए पर लग सकी है लगाम
अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की तरफ से हुई एक रिसर्च के मुताबिक चीन के लॉकडाउन की वजह से फैक्ट्रियों और वाहनों से निकलने वाले धुंए पर लगाम लगी। इसने यहां पर हवा का स्तर पहले से बहुत बेहतर कर दिया है। यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर मार्शल बुर्के ने अमेरिका के सरकारी सेंसर्स के आंकड़ों का प्रयोग चीन के चार शहरों में किया। इस आंकड़ों से साफ होता है कि हवा में पीएम का स्तर 2.5 है, पीएम हवा में वह जहरीला कण होता है जो वायु प्रदूषण की वजह से मौत का कारण बनता है। इसमें गिरावट होने की वजह से देशभर में लोगों की आयु दर में इजाफा हुआ है। बुर्के के मुताबिक कोरोना वायरस की वजह से दो माह तक चीन में लॉकडाउन की स्थिति रही। इसकी वजह से पांच वर्ष की आयु से कम 4,000 बच्चों और 70 साल की आयु से ज्यादा 73,000 वृद्धों की जिंदगी चीन में बच सकी है।
हवा से गायब नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड
उनकी यह स्टडी जी-फीड ब्लॉग पर पब्लिश हुई है जिसे सात वैज्ञानिकों की तरफ से ऑपरेट किया जाता है। बुर्के ने अपनी स्टडी में यह भी कहा है कि पांच वर्ष से लेकर 70 वर्ष की आयु के बीच कोई भी अतिरिक्त मृत्यु दर्ज नहीं हुई है। उनका कहना है कि वायरस अप्रत्यक्ष तौर पर दुनिया की मदद कर सकता है। दक्षिणी चीन के शहर जैसे शंघाई और वुहान में स्थिति और ज्यादा प्रभावित करने वाली थी। इन शहरों में सर्दियों में प्रदूषण की वजह कारों और छोटी फैक्ट्रियों से निकला धुंआ होता है। उनका मानना है कि पूरी दुनिया में लॉकडाउन किया जा रहा है और स्थिति बेहतर हो सकती है। नॉर्दन इटली में भी लॉकडाउन की वजह से नाइट्रोजन डाईऑक्साइड का स्तर लगभग गायब हो गया है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications