Chinese Weapons Failed: चीनी माल, धोखे की गारंटी! पाक- वेनेजुएला के बाद अब ईरान को बीच जंग में धोखा
Iran Chinese Weapons Failed: दुनियाभर में अपनी सस्ती तकनीक का ढिंढोरा पीटने वाले चीन की पोल खुल गई है। जिसे बीजिंग अजेय डिफेंस बताकर अरबों डॉलर में बेच रहा था, वह असली जंग के मैदान में 'कबाड़' साबित हुआ है। पाकिस्तान में 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय वायुसेना की दहाड़ हो, या वेनेजुएला में अमेरिकी डेल्टा फोर्स का सीक्रेट मिशन हर जगह चीनी रडार और मिसाइलें 'अंधी' साबित हुईं।
अब ईरान में भी चीनी HQ-9B सिस्टम ने इजराइली F-35 के सामने घुटने टेक दिए हैं। यह सिर्फ तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि बीजिंग के उस भरोसे का कत्ल है जिसे उसने दशकों से बुना था। 'सस्ते' के चक्कर में इन देशों ने अपनी सुरक्षा दांव पर लगा दी और अब नतीजा सबके सामने है।

ईरान का HQ-9B: इजराइली F-35 के सामने सरेंडर
रूस के S-400 की नकल कर बनाया गया चीन का HQ-9B सिस्टम ईरान के लिए सबसे बड़ी उम्मीद था, लेकिन यह भी 'धोखेबाज' निकला। इजराइल के F-35 स्टील्थ फाइटर्स ने ईरान की हवाई सीमा को ऐसे भेदा जैसे वहां कोई डिफेंस था ही नहीं। 260 किमी की रेंज का दावा करने वाली मिसाइलें इजराइली जैमिंग डिवाइस के सामने दिशा भटक गईं। ईरान ने इसे रूसी S-300 के विकल्प के तौर पर लिया था, लेकिन अब तेहरान को समझ आ गया है कि चीनी माल 'चले तो चांद तक, नहीं तो शाम तक'।
ये भी पढे़ं: Iran Israel War 2026: ईरान अंंत के करीब? अमेरिका-इजराइल के साथ आया ये तीन यूरोपीय देश
ऑपरेशन सिंदूर: जब पाकिस्तान की 'चीनी दीवार' ढह गई
7 मई 2025 को भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जब 'ऑपरेशन सिंदूर' छेड़ा, तो पाकिस्तान का घमंड टूट गया। चीन से खरीदे गए YLC-8E एंटी-स्टील्थ रडार धरे के धरे रह गए और भारतीय ब्रह्मोस मिसाइलों ने 23 मिनट में तबाही मचा दी। चीन दावा करता था कि ये रडार 450 किमी दूर से राफेल को पकड़ लेंगे, लेकिन भारतीय इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (EW) ने इन्हें पूरी तरह जाम कर दिया। पाकिस्तान के 82% हथियार चीनी हैं, और इस हमले ने साबित कर दिया कि वे आधुनिक युद्ध में सिर्फ खिलौने हैं।
चीनी मिसाइलों की पोल: PL-15E का 'मिसफायर' ड्रामा
पाकिस्तान की हवाई सुरक्षा की रीढ़ मानी जाने वाली PL-15E मिसाइलें उस वक्त मजाक बन गईं जब वे अपने टारगेट को छू तक नहीं पाईं। भारत ने एक ऐसी ही मिसाइल को सही-सलामत बरामद किया, जिसकी जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए। चीनी(Chinese Weapons Failed Pakistan) रॉकेट मोटर और गाइडेंस सिस्टम में भारी कमियां पाई गईं। भारत के आकाश-NG और MRSAM सिस्टम ने चीन की लेजर-गाइडेड मिसाइलों को हवा में ही ढेर कर दिया, जिससे यह साफ हो गया कि चीन की कॉपी-पेस्ट टेक्नोलॉजी असली जंग का दबाव नहीं झेल सकती।
ये भी पढ़ें: Khamenei Death Reason: अपनों की गद्दारी, CIA-मोसाद का जाल, रक्षा विशेषज्ञों से जानिए कैसे खामेनेई का हुआ अंत
वेनेजुएला: $2 बिलियन का निवेश और 'जीरो' नतीजा
वेनेजुएला ने अपनी सुरक्षा के लिए चीन पर 2 अरब डॉलर लुटा दिए, लेकिन जनवरी 2026 के 'ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व' ने सब बर्बाद कर दिया। अमेरिकी डेल्टा फोर्स ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके घर से उठा लिया और चीनी JY-27A रडार को भनक तक नहीं लगी। चीन ने इसे "स्टील्थ किलर" कहा था, पर अमेरिकी जैमर्स के सामने इसका सॉफ्टवेयर 'हैंग' हो गया। यह विफलता बताती है कि चीन की इंजीनियरिंग सिर्फ कागजों पर शेर है, हकीकत में वह पूरी तरह बेबस है।
ये भी पढे़ं: Trump on Khamenei Death: ईरान पर कब्जे की तारीख फिक्स! ट्रंप का महाविनाशक प्लान सुनकर दुनिया दंग
डोनाल्ड ट्रंप की चुटकी: 'विदेशी तकनीक का यही हाल होता है'
वेनेजुएला में चीनी सुरक्षा घेरे के फेल होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अपने 'स्टेट ऑफ द यूनियन' भाषण में उन्होंने कहा कि जो देश विदेशी और घटिया तकनीक (चीन) पर भरोसा करते हैं, उनका यही अंजाम होता है। ट्रंप का इशारा साफ था कि भारी भरकम मिलिट्री इंस्टॉलेशन के बावजूद चीनी रडार एक साधारण घुसपैठ भी नहीं रोक पाए। यह बीजिंग की ग्लोबल इमेज पर अब तक का सबसे बड़ा कूटनीतिक प्रहार था।
Chinese Weapons Failed Iran pakistan Venezuela: कमजोर सॉफ्टवेयर- घटिया इंजीनियरिंग का कॉकटेल
इन सभी नाकामियों के पीछे एक ही पैटर्न है, चीन की रिवर्स इंजीनियरिंग की आदत। रूस और पश्चिम की नकल करके बनाए गए इन हथियारों का सॉफ्टवेयर असली इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के लिए तैयार ही नहीं है। चीन ने दुनिया को 'सस्ता विकल्प' तो दिया, लेकिन उसमें क्वालिटी और रिलायबिलिटी (भरोसा) गायब है। चाहे वह पाकिस्तान की मिसाइल मोटर हो या ईरान का टारगेटिंग सीकर, चीनी हथियारों का हर पुर्जा अब संदेह के घेरे में है। रक्षा विशेषज्ञ अब इसे 'बीजिंग का रणनीतिक धोखा' कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications