क्‍या तीसरी बार अमेरिका के राष्‍ट्रपति बन सकते हैं ओबामा

वाशिंगटन। पिछले दिनों अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा का एक बयान खूब चर्चा में रहा। इस बयान में उन्‍होंने कहा था कि वह तीसरी बार अमेरिका के राष्‍ट्रपति नहीं बनना चाहते हैं। उनके इस बयान के बाद सभी जगह एक ही बात शुरू हो गई कि क्‍या वाकई ओबामा वर्ष 2016 में होने वाले चुनावों में फिर से अपनी किस्‍मत आजमा सकते हैं।

US-president-obama-third-term

पहले हुआ है ऐसा

आपको बता दें कि अमेरिकी इतिहास में ओअब तक दो बार ऐसा मौका आया है जब राष्‍ट्रपति का कार्यकाल दो बार के बाद बढ़ाया गया है। थेओडोर रूजवेल्‍ट और फ्रैंकलिन डी रूजवेल्‍ट को उनका कार्यकाल खत्‍म होने के बाद तीसरी बार राष्‍ट्रपति बनने का मौका दिया गया था।

राष्‍ट्रपति ओबामा ने अक्‍टूबर 2015 में कहा था कि इस समय अमेरिका के लोगों को उनकी सबसे ज्‍यादा जरूरत है और वह इस तरह से उन्‍हें नहीं छोड़ सकते हैं।

इस समय अमेरिकी राष्‍ट्रपति पद के चुनाव के लिए कोई भी नाम ऐसा नहीं है जिससे लोगों को काफी उम्‍मीदें हों।

एक नियम ऐसा है जिसे अगर अमेरिका में कांग्रेस की ओर से मान्‍यता मिल जाए तो कोई भी अमेरिकी राष्‍ट्रपति दो बार के बाद भी चुनाव लड़ सकता है।

क्‍या है नियम

अमेरिकी संविधान के 22वें नियम में संशोधन के लिए एक प्रस्‍ताव 2013 में लाया गया था। संविधान का यह नियम किसी भी अमेरिकी राष्‍ट्रपति का कार्यकाल दो वर्षों तक के लिए सीमित कर देता है।

जब तक अमेरिकी कांग्रेस के तीन चौथाई सदस्‍यों की ओर से इस कानून को पास करने की मंजूरी नहीं मिलेगी तब तक इसमें संशोधन नहीं हो सकता है।

जिस दिन इसे संशोधन के लिए लाया गया है उसके सात वर्षों के अंदर इसे पास हो जाना चाहिए। जब तक कांग्रेस के 75 प्रतिशत सदस्‍य इसकी मंजूरी नहीं देते हैं तब तक ओबामा तीसरी बार राष्‍ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

क्‍या सोचते थे पूर्व राष्‍ट्रपति

अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति रोनाल्‍ड रीगन ने जहां इस बिल को एक गलती बताया था तो वहीं पूर्व राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन ने इसमें बदलाव की बात की थी।

क्लिंटन ने कहा था कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति को दो बार सेवाएं देने के बाद तीसरी बार राष्‍ट्रपति बनने का मौका देना चाहिए। 22वें नियम को अमेरिकी संविधान में 21 मार्च 1947 को मान्‍यता मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+