काइली जेनर ने शेयर की बिकिनी में फोटो लेकिन हो गईं ट्रोल, वजह बनी छोटी उंगली, देखें तस्वीरें
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे अमीर सेक्सी बिजनेसवुमन में से एक काइली जेनर आजकल बहामास में छुट्टियां मना रही हैं, इन छुट्टियों में उनके साथ बेटी स्टॉर्मी वेबस्टर और बड़ी बहन केंडल जेनर हैं, काइली ने केंडल संग बीच पर चिल करते हुए बिकिनी फोटोज शेयर की थीं, दोनों की बिकिनी फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है, लेकिन इसी बीच काइली अपनी एक खास फोटो की वजह से ट्रोल भी होने लगी हैं।

उंगली छोटी होने को लेकर काइली को किया गया ट्रोल
दरअसल जिस तस्वीर को लेकर बातें की जा रही हैं, उसमें काइली के दाहिने पैर की बीच वाली उंगली छोटी है, लोगों के तरह-तरह के सवालों और जवाबों से परेशान होने के बाद अब काइली ने इंस्टाग्राम पर चुप्पी तोड़ी है।

'मैंने अपनी इस उंगली को तोड़ दिया था'
उन्होंने ट्रोल करने वालों को आड़े हाथों में लेते हुए कहा है कि जब मैं मिडिल स्कूल में थी, तब ही मैंने अपनी इस उंगली को तोड़ दिया था, लेकिन यह बहुत पुरानी बात है, जिसका मुझे कोई अफसोस नहीं है, सबको मेरी उंगली के बारे में जानना है तो मैंने बता दिया, मुझे लगता है कि मेरे पैर सुंदर हैं और मैं खुश हूं।

काइली की बिकिनी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लगाई आग
गौरतलब है कि इससे पहले काइली ने अपनी सिस्टर्स के साथ बिकिनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि मुझसे अच्छे से बात करो। इसमें कोई शक नहीं कि काइली की बिकिनी की तस्वीरें बेहद ही कातिलाना हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। काइली जेनर और केंडल जेनर की हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं।
दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति हैं काइली
गौरतलब है कि फोर्ब्स की साल 2019 की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में काइली ने 2,057 रैंक हासिल की थी, उन्होंने साल 2015 में 'काइली कॉस्मेटिक' के नाम से अपने मेकअप ब्रांड शुरू किया था, काइल मशहूर टीवी हस्ती हैं, विज्ञापनों में उनको साइन करने के लिए काफी लोगों की भीड़ लगी रहती है। काइली हॉलीवुड के सबसे कर्दाशियां परिवार की सबसे छोटी बेटी हैं और सोशल मीडिया बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं, वो दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति हैं।












Click it and Unblock the Notifications