इजराइली संसद में कैद से छूटी महिलाओं ने सुनाई आपबीती, कहा- महिलाओं को बना दिया सेक्स डॉल, नहीं आते पीरियड
israeli hostages: इजराइली संसद यानी नेसेट में हमास युद्ध में यौन और लिंग आधारित हिंसा विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान हमास की बंधक रही महिलाओं ने ऐसे खौफ में ला देने और सिहरन पैदा करने वाले विवरणों का जिक्र किया जो उन्हें गुजरना पड़ा था।
इजराइली संसद में इन औरतों ने हमास के बंधक होने की तुलना धरती पर नरक से की है। उन्होंने उन लोगों पर चिंता व्यक्त की जो 7 अक्टूबर के हमले के बाद से अभी भी हमास आतंकवादियों की कैद में हैं।

इजराइली वेबसाइट YnetNews की रिपोर्ट में बताया गया है कि हमास आतंकवादियों द्वारा रिहा की गई महिलाओं में से एक चेन गोल्डस्टीन-अल्मोग ने उन महिलाओं की भयानक स्थिति को साझा किया जो आतंकवादी समूह के लिए "सेक्स डॉल" बन गई हैं।
इस कार्यक्रम में अल्मोग ने कहा कि "गाजा में हमास की कैद में कई ऐसी महिलाएं हैं जिनका कई बार बलात्कार हो चुका है। वहां कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं जिनका लंबे वक्त से मासिक धर्म नहीं हुआ है और हम बस प्रार्थना ही कर सकते हैं कि वो प्रेग्नेंसी से बच पाएं। उन्हें वापस लाने के लिए हमें सब कुछ करने की जरूरत है।"
शेन गोल्डस्टाइन अल्मोग ने आगे कहा, "आतंकवादी लड़कियों के लिए भद्दे अश्लील तरह के कपड़े लाते हैं। वो उनके लिए गुड़ियों को पहनाने वाले उत्तेजक कपड़े लाते हैं। उन्होंने लड़कियों को अपनी गुड़िया में बदल दिया, ताकि वे जो चाहें कर सकें और ये यकीन करने लायक बात नहीं है कि वो अभी भी वहीं हैं।"
अल्मोग ने आगे कहा, "मैं सांस नहीं ले सकती। मैं इस सबका सामना नहीं कर सकती और यह बहुत मुश्किल है। हम छोड़े गए 4 महीने होने वाले हैं और वे अभी भी वहीं हैं।" गोल्डस्टीन अल्मोग ने हमास के खिलाफ युद्ध में यौन और लैंगिक हिंसा के पीड़ितों पर नेसेट कॉकस को बताया, "जब हमने उन महिलाओं को अलविदा कहा जो हमारे साथ कैद में थीं, तो वे बहुत निराश थीं, कि वे अभी भी वहां रह रही थीं।"
आपको बता दें कि अल्मोग को उनके तीन बच्चों सहित 7 अक्टूबर, 2023 को गाजा की सीमा के पास किबुत्ज से हमास के आतंकियों ने अगुवा कर लिया था। हमास आतंकियों ने अल्मोग के पति और बड़ी बेटी को मार डाला था। अल्मोग वो उन किस्मत वाली बंधकों में से एक है जिन्हें 26 नवंबर, 2023 को हमास आतंकियों ने छोड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications