चीन में बीजिंग के अस्पताल में लगी भीषण आग, 21 लोगों की झुलसकर हुई मौत
आग लगने के बाद कुछ लोग नीचे कूद भी गए। आग के कारणों की अभी भी तक पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।

चीन की राजधानी बीजिंग में मंगलवार को एक अस्पताल में भीषण आग लग गई। इस दौरान 21 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक चांगफेंग अस्पताल में यह आग दोपहर करीब 12.57 बजे लगी। डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
'चाइना डेली' की खबर के अनुसार, आग बेहद तेजी से फैली और इसने अस्पताल के पूर्वी विंग को अपनी चपेट में ले लिया। यहां पर गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जाता है। आग की सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस अधिकारी और आपातकालीन चिकित्सा कर्मी अस्पताल पहुंची।
रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल बचाव कार्य के दौरान 71 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इनमें से कई लोग घायल थे, जिन्हें दूसरे अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के लिए कथित रूप से जिम्मेदार लोगों को हिरासत में लिया गया है और गहन जांच की जा रही है। चीनी सोशल मीडिया इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के कई लोग जान बचाने के लिए खिड़की से नीचे कूद भी गए।












Click it and Unblock the Notifications