Video: लात- घूसों से की महिला की पिटाई, नहीं की किसी ने मदद, फोटो लेते रहे लोग
नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका के पीटर्सबर्ग से एक दिल दहलाने वाला वीडिया सामने आया है। एक महिला पर जानवरों की तरह लात- घूसे मारे गए। हमला होने के बाद महिला जमीन पर बेहोश होकर गिर गई और कुछ देर बाद फुटपाथ पर चल रहे कुछ लोग उसका फोटो लेने लगे। इन्हें में से एक शख्स ने महिला की कुछ चीजों को भी चुरा लिया।


मां कहा- मेरी बेटी को मदद की जरुरत है
इस घटना के बाद महिला की मां ने कहा है कि इस तरह तो कोई जानवरों की भी पिटाई नहीं करता, जैसे मेरी बेटी पर हमला किया गया है। पीड़ित की मां ने कहा है कि मेरी बेटी को मदद की जरूरत है। इस हमले के बाद सोशल मीडिया कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली है।
डॉ कैपेट्टो कर रहे हैं इलाज
पीड़ित महिला का इलाज कर रहे वहां के एक स्थानिय डॉ कैपेट्टो ने कहा, "लड़की को जिस तरह से पिटा गया है कि इसे देखकर लगता है कि किसी जानवर कि पिटाई की गई हो।" डॉ ने कहा कि लड़की को इस समय मदद की जरुरत है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने अपने आधारिक बयान में कहा है कि महिला की हालात को देखकर किसी ने पुलिस को मदद के लिए 911 नंबर पर भी कॉल नहीं किया। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने हमलावर को पहचानकर गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इस हमलावर को पुलिस ने पहले भी कई बार गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications