हॉन्ग कॉन्ग 5 लाख लोगों को देगा मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कब से कर सकेंगे बुक?
Hong Kong Free Flight Ticket: कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से पर्यटन उद्योग को भी काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, अब-जब कोरोना खात्मे की कगार पर है तो कई देशों की तरफ से टूरिज्म उद्योग को पटरी पर लाने के लिए कई तरह के ऐलान किए जा रहे हैं। इसी क्रम में हॉन्ग कॉन्ग ने भी टूरिज्म को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इसके तहत हॉन्ग कॉन्ग देशी- विदेशी पर्यटकों को 5 लाख फ्लाइट का टिकट मुफ्त में बांटेगा। ऐसे में अगर आप भी विदेश घूमना चाहते हैं तो यह मौका आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
ये भी पढ़ें- हार के बाद भी जीता गर्लफ्रेंड का दिल, हॉन्ग कॉन्ग के खिलाड़ी ने घुटने पर बैठकर किया प्रपोज- VIDEO

अब टूरिस्ट को नहीं दिखानी होगी कोविड-19 की रिपोर्ट
जैसा कि हम जानते हैं कि हॉन्ग कॉन्ग पर चीन अपना हक जताता है। ऐसे में वहां पर भी जीरो कोविड पॉलिसी लागू थी। ऐसे में बाहर से जाने वाले यात्रियों को कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होती थी। लेकिन बीते दिनों हॉन्ग कॉन्ग ने इस नीति को हटाने का फैसला लिया है। ऐसे में बाहर से आने वाले यात्रियों को अब कोविड-19 की रिपोर्ट भी नहीं दिखानी होगी। साथ ही उन्हें क्वॉरंटीन भी नहीं होना होगा।

अधिकारियों ने दी फ्री टिकट देने की जानकारी
स्थानीय लोगों और विदेशी पर्यटकों को फ्री टिकट देने की जानकारी हवाईअड्डा प्राधिकरण हांगकांग (एएएचके) के एक प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता की तरफ से कहा गया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निवासियों और दूसरे देशों के पर्यटकों को आधा मिलियन यानि कि 5 लाख टिकट मुफ्त में हॉन्क कॉन्ग की तरफ से दिया जाएगा।

जल्द शुरू होगी बुकिंग
अधिकारियों के मुताबिक अभी टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। लेकिन जल्द ही एयरलाइंस कंपनियों के साथ बातचीत के बाद बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। बुकिंग को लेकर नोटिस भी जारी की जाएगी। बुकिंग शुरू होते ही संबंधित वेबसाइट या फिर लिंक पर जाकर विदेशी पर्यटक टिकट बुक कर सकेंगे।

सुस्त हो रही कोरोना की रफ्तार
पूरी दुनिया में वैक्सीनेशन अभियान रंग ला रहा है। यही वजह है कि अब भारत सहित अन्य देशों में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार में कमी आ रही है। यही वजह है कि अब लगभग सभी देशों की तरफ से पाबंदियां हटा लगा गई है। कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया का सबसे बुरा हाल पहली और दूसरी लहर के दौरान हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications