फिल्मी एक्टर बन गया ट्रांसजेंडर, नहीं पहचान पाया कोई, अब निभा रहे महिला का किरदार
नई दिल्ली, 23 जुलाई: हॉलीवुड से अब एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां फेमस एक्टर टॉमी डॉर्फमैन लिंग परिवर्तन करवाकर ट्रांसजेंडर बन गए। वो नेटफ्लिक्स के सुपरहिट शो '13 रीजन्स वाय' में भी काम कर चुके हैं, लेकिन अब उनकी जिंदगी एकदम बदल गई। हालांकि उनके करियर पर इसका ज्यादा फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि अब उनको फिल्मों और टीवी शोज में एक्ट्रेस का रोल मिलने लगा।

लंबे वक्त से था प्लान
एक इंटरव्यू के दौरान टॉमी ने कहा कि मेरे मन में लंबे वक्त से लिंग परिवर्तन करवाने का विचार था, लेकिन दुनिया के चक्कर में नहीं करवा पाया। एक साल पहले उन्होंने इस बारे में बहुत सोचा और फिर ट्रांसजेंडर बनने का फैसला लिया। इस वजह से वो पिछले एक साल से ट्रांसजेंडर की तरह रह भी रहे हैं। अब उन्होंने कुशल डॉक्टर्स की मदद से ट्रांसजेंडर बनने की बाकी प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। जिस वजह से वो खुद को एक महिला मानते हैं। साथ ही चाहते हैं कि सभी उन्हें उसी नजर से देखें।

नहीं पहचान पाया कोई
उन्होंने आगे कहा कि बाहर आने के बारे में सोचना मजेदार है, क्योंकि वो अभी तक कहीं नहीं गए हैं। अब मैं दुनिया को एक महिला के रूप में अपना परिचय देना चाहता हूं। टॉमी के मुताबिक बाहर आना हमेशा एक भव्य प्रदर्शन के रूप में देखा जाता है, लेकिन वो कभी भी नॉट आउट नहीं रहे। अब वो खुद को महिला मान चुके हैं, साथ ही चाहते हैं सभी उनके लिए SHE/HER (स्त्रीलिंग) का इस्तेमाल करें। वैसे जब पहली बार वो लड़की के रूप में सामने आए तो कोई उन्हें नहीं पहचान पाया था।

इस वजह से नहीं बदला नाम
आपको बता दें कि टॉमी लंबे वक्त से इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट कर रहे थे, जिसमें वो लड़कियों के कपड़े में थे। वैसे शुरू में किसी ने नहीं सोचा था कि इतना मशहूर एक्टर ट्रांसजेंडर बन जाएगा। हालांकि उन्होंने साफ किया है कि वो अभी अपना नाम नहीं बदल रहे हैं। हर जगह पर उनका नाम टॉमी डॉर्फमैन ही रहेगा। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि मेरे नाम के मां के भाई ने ये नाम रखा था। मेरे जन्म के एक महीने बाद उनकी मौत हो गई। ऐसे में इस नाम के साथ उनका स्पेशल कनेक्शन है।

अचानक बदल गया प्लान
टॉमी के मुताबिक ट्रांसजेंडर बनने के बाद का प्लान कुछ दूसरा था, लेकिन उनको ये बदलना पड़ा। पहले उन्होंने सोचा था कि अपना लुक चेंज करने के बाद वो दो साल के लिए गायब हो जाएंगे। इसके बाद वो नए नाम, नए चेहरे और नई पहचान के साथ इंडस्ट्री में वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। करियर पर उन्होंने कहा कि वो मेल किरदार में अब दिलचस्पी नहीं रखते हैं। जिस वजह से अब वो डायरेक्टर लेना डरहम की फिल्म में महिला का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा भी उनको कई एक्ट्रेस के रोल के लिए कई ऑफर मिल रहे हैं।

बॉलीवुड में भी हुआ ऐसा
जनवरी में भारत में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जब फैशन डिजाइनर स्वप्निल शिंदे लिंग परिवर्तन करवाकर ट्रांसजेंडर बन गए। उस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि चाहे आपका जन्म कहीं भी हुआ हो, लेकिन हमेशा कुछ ऐसा होगा जो आपको आपके बचपन की याद दिलाता है। मेरे लिए, यह मुझे उस तरह के अकेलेपन में ले जाता है, जो मुझे दर्द देता है, जो मुझे एकांत में धकेलता है और भ्रम बढ़ाता है। यह हर पल बढ़ता गया। इस वजह से मैं ट्रांसजेंडर बन गया।












Click it and Unblock the Notifications