रात में सो रहे थे पिता और नींद में ही हो गई मौत, 'Iron Man' ने शेयर किया इमोशनल नोट
न्यूयॉर्क, 08 जुलाई: हॉलीवुड स्टार और पूरी दुनिया में सुपर हिरो 'आइरनमैन' के किरदार से फेमस रॉबर्ट डाउनी जूनियर के घर से बुरी खबर सामने आई हैं, जहां बुधवार को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया था। वहीं अब हॉलीवुड से दुख भरी खबर सामने आई हैं। 'आयरनमैन' फेम हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर बताया है कि उनके पिता-फिल्म मेकर रॉबर्ट डाउनी सीनियर का निधन हो गया है। वो 85 साल के थे।

रात को सोए और नींद में हो गया निधन
रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने इंस्टाग्राम पर अपने चाहने वालों को बताया कि उनके पिता रॉबर्ट डाउनी सीनियर का मंगलवार देर रात न्यूयॉर्क में घर पर नींद में निधन हो गया। उन्हें पांच साल से ज्यादा के समय से पार्किंसन नाम की बीमारी थी। पार्किंसन नर्वस सिस्टम डिसऑर्डर होता है, जिससे उनके पिता कई लंबे वक्त से पीड़ित थे। डाउनी जूनियर ने अपने पिता के निधन की खबर साझा करते हुए लिखा कि वह एक सच्चे मनमौजी फिल्म मेकर थे।

पिता की तस्वीर शेयर 'आइरनमैन' ने लिखी ये बात
'आइरनमैन' रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने अपने पिता की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि RIP, बॉब डी. सीनियर पिछली रात पार्किंसन के कहर को सहने के बाद डैड अपनी नींद में शांति से गुजर गए। वह स्वतंत्र विचार वाले फिल्ममेकर थे। हमेशा आशावादी रहे। आप हमेशा याद आएंगे। बता दें कि वो साल 1936 में न्यूयॉर्क शहर में जन्मे थे। पहले उनका नाम रॉबर्ट एलियास जूनियर था। उन्होंने बाद में सेना में जल्दी भर्ती होने के लिए अपना उपनाम बदलकर डाउनी, अपने सौतेले पिता का नाम रख लिया। सेना के बाद वह अपनी बहन के साथ न्यूयॉर्क में रहते हुए संयोग से फिल्म मेकिंग की लाइन में आ गए थे।

कई फिल्मों में किया काम
फिल्ममेकर रॉबर्ट डाउनी सीनियर ने आखिरी फिल्म 2005 की डॉक्यूमेंट्री रिटनहाउस स्क्वायर डायरेक्ट की थी। जो एक छोटे से फिलाडेल्फिया पार्क के बारे में थी। इसके अलावा उन्होंने उन्होंने टू लिव एंड डाई इन एलए में थॉमस बेटमैन, बूगी नाइट्स में स्टूडियो मैनेजर और मैगनोलिया में शो डायरेक्टर की भूमिका निभाते हुए फिल्मों में भी एक्टिंग की है।












Click it and Unblock the Notifications