71 साल के ऑस्कर विनर Harvey Weinstein रेप के एक और मामले में दोषी, जेल में कटेगी बाकी जिंदगी

हॉलीवुड के पूर्व फिल्म निर्माता हार्वे विंस्टीन को 2013 में इतालवी अभिनेता के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न के मामले में 16 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

Harvey Weinstein

Harvey Weinstein Italian actor के साथ दुष्कर्म के मामले में 10 साल बाद दोषी पाए गए हैं। अमेरिकी कोर्ट ने 16 साल के कारावास की सजा सुनाई है। इटली के एक्टर से दुष्कर्म मामले में दोषी पाए गए हॉलीवुड निर्माता को 2020 के अदालती आदेश के मुताबिक अभी भी 20 साल की जेल काटनी है।हार्वे विंस्टीन को गुरुवार की सुबह 16 साल की सजा सुनाई गई है, उसके लॉस एंजिल्स के परीक्षण के लगभग दो महीने बाद ज्यूरी ने उसे बलात्कार और यौन उत्पीड़न के तीन मामलों में दोषी ठहराया था।

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी शहर लॉस एंजेलिस की कोर्ट ने हॉलीवुड के पूर्व फिल्म निर्माता हार्वे विंस्टीन को 2013 में इतालवी एक्टर के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न के मामले में 16 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। न्यूयॉर्क में 2020 में भी इस निर्माता को सजा सुनाई गई। वीनस्टीन को इस केस की सजा के मुताबिक अभी भी 20 साल से अधिक सजा काटनी है।

वैराइटी की रिपोर्ट के अनुसार, 2020 के आपराधिक मुकदमे में बलात्कार और यौन उत्पीड़न के दोषी पाए जाने के बाद विंस्टीन पहले से ही न्यूयॉर्क में 23 साल की सजा काट रहे हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया, जिन तीनों आरोपों पर वीनस्टीन को दोषी ठहराया गया था, वे एक यूरोपीय मॉडल जेन डो से संबंधित मामलों पर आधारित थे। उन्होंने गवाही दी थी कि 2013 में एलए इटालिया फिल्म फेस्टिवल के बाद मिस्टर सी होटल में वीनस्टीन ने उनका बलात्कार किया था।

गुरुवार को विंस्टीन को सुनाई गई सजा पर वैराइटी की रिपोर्ट के अनुसार, सजा के बाद लगभग साफ है कि वीनस्टीन का पूरा जीवन जेल में ही बीतेगा। विन्सटीन अगले महीने 71 साल हो जाएंगे। हॉलीवुड में कभी शिखर पर रहे प्रोड्यूसर और ऑस्कर विजेता विन्सटीन पतन के प्रतीक हैं। मनोरंजन उद्योग में सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक अब सलाखों के पीछे हैं।

उनकी टीम अभी भी वीनस्टीन के जीवन के लिए लड़ रही है। लॉस एंजिल्स में, उनके वकीलों, मार्क वर्क्समैन और एलन जैक्सन ने जनवरी में एक नए जूरी के साथ एक नए मुकदमे का अनुरोध करने के लिए एक प्रस्ताव दायर किया। हालांकि, न्यायाधीश ने सजा सुनाए जाने से पहले गुरुवार को अपील खारिज कर दी।

न्यूयॉर्क में कोर्ट ऑफ अपील्स उस राज्य की सर्वोच्च अदालत है। विंस्टीन की 2020 के यौन अपराधों की सजा को संभावित रूप से पलटने की अपील को सुनने के लिए सहमत हो गई।

विंस्टीन पर 100 से अधिक महिलाओं ने उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। सार्वजनिक रूप से यौन उत्पीड़न, दुर्व्यवहार और उत्पीड़न के आरोपों के साथ दशकों से चले आ रहे मुकदमें काफी चर्चा में रहे हैं। 2017 में सोशल मीडिया पर हैशटैग #MeToo कैंपेन सामने आने के बाद विंस्टीन के पैरों तले जमीन खिसकनी शुरू हुई।

जीवित बचे लोगों की कहानी ने एक प्रमुख स्टूडियो ने फिल्म "शी सेड" को भी प्रेरित किया। पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म बेहद पॉपुलर भी हुई। विंस्टीन ने बलात्कार या हमले के किसी भी आरोप से इनकार करते हुए अपनी बेगुनाही की दलीलें दी हैं, लेकिन अदालत ने स्वीकार नहीं किया। उनकी कानूनी टीम ने भी बार-बार कहा है कि उनके मुवक्किल को गलत तरीके से #MeToo आंदोलन के पोस्टर बॉय के रूप में दिखाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+