COVID-19 ने ली हॉलीवुड के फेमस एक्टर और कॉमेडियन टिम ब्रुक-टेलर की जान
नई दिल्ली। कोरोना वायरस नाम की महामारी से इस समय पूरी दुनिया जूझ रही है। कोरोना से विश्वभर में 1 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इसी बीच हॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आई है। हॉलीवुड के फेमस एक्टर और कॉमेडियन टिम ब्रुक-टेलर का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है, वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। टिम ब्रुक-टेलर ने 1970 के दशक में अपनी कॉमेडी से लोगों दिलों में जगह बनाया था। उनके निधन से पूरे हॉलीवुड शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

17 जुलाई, 1940 को हुआ था जन्म
टिम ब्रुक-टेलर ने ग्रीम गार्डन और बिल ओड्डी के साथ 'द गुडीज' टीवी शो से लाखों दर्शकों को आकर्षित किया। बता दें कि कॉमेडियन एडी लार्ज, एक्टर टेरेंस मैकनली और संगीतकार एडम स्लेसिंगर की भी मृत्यु कोरोना वायरस के चलते हो गई थी। टिम ब्रुक-टेलर के एक करीबी ने रविवार सुबह उनकी कोरोना वायरस से मौत की जानकारी दी। टिम ब्रुक-टेलर का जन्म 17 जुलाई, 1940 को यूनाइटेड किंगडम के बक्सटन में हुआ था।

अपनी कॉमेडी से लाखों दर्शकों का जीता दिल
टिम ब्रुक-टेलर साल 1960 में फुटबॉल में शामिल होने के बाद उन्होंने टीवी जगत का रुख किया। उन्होंने टेलीविजन, रेडियो, थिएटर, फिल्म सहित कई किताबें भी लिखी हैं। टिम ब्रुक के फैंस ने कहा कि वह हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। टिम ब्रुक-टेलर के साथ काम करने वाले बताते हैं कि वह लंबे और थकाऊ रिहर्सल और रिकॉर्डिंग के बाद भी अपने साथियों को हंसा कर उनका मनोरंजन किया करते थे।

दुनियाभर में मौत का आंकड़ा 1 लाख के पार
गौरतलब है कि कोरोना वायरस का खतरा पूरी दुनिया में लगातार बढ़ता जा रहा है। दुनियाभर में वायरस के कारण 1 लाख 8 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 17 लाख के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में 8356 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। अभी तक 273 लोगों की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें: यूपी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 480, आगरा में सबसे अधिक 104












Click it and Unblock the Notifications