मशहूर हॉलीवुड एक्‍ट्रेस की दर्दनाक दास्‍तां- मुझे जान से मारने की दी धमकी, जबरन कराया न्‍यूड सीन

नई दिल्‍ली। हॉलीवुड में मूवी मुगल के नाम से प्रसिद्ध और दर्जनों अभिनेत्रियों के शोषण का आरोप झेल रहे हार्वे वेनस्‍टेन पर एक आरोप लगा है। वेनस्‍टेन पर इस बार आरोप लगाया है अमेरिका की बेहद खूबसूरत और जानीमानी एक्‍ट्रेस सलमा हायेक ने। एक लेख के जरिए बुधवार को सलमा ने आरोप लगाया कि हार्वे वेनस्‍टेन ने न सिर्फ उनका शारीरिक उत्‍पीड़न किया बल्‍कि जान से मारने की धमकी भी दी। 'न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स' में एक लेख लिखकर सलमा ने बताया कि 'कई सालों तक वह (हार्वे वेनस्‍टेन) मेरे लिए राक्षस था।' सलमा ने लेख में 2002 में रिलीज उनकी फिल्‍म 'फ्रीडा' के दर्दनाक प्रोडक्‍शन एक्‍सपीरियंस का भी जिक्र किया है। इस फिल्‍म के लिए सलमा को बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का ऑस्‍कर नॉमिनेशन भी मिला था। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

ओरल सेक्‍स और लेट नाइट शॉवर के मजबूर करता था हार्वे

ओरल सेक्‍स और लेट नाइट शॉवर के मजबूर करता था हार्वे

मेक्‍स‍िको में जन्‍मी एक्‍ट्रेस सलमा हायेक ने लिखा है कि ‘अब मेरी बारी है ‘ना' कहने की।' सलमा के मुताबिक हार्वे रात के किसी भी समय उनके पास आ जाता था। होटल के बाद शूटिंग लोकेशन हर जगह। वह साथ शॉवर लेता था और उसे शॉवर लेते हुए देखता भी था। हार्वे सलमा को ओरल सेक्‍स के लिए मजबूर करता था। यही नहीं, वह उन्‍हें दूसरी औरतों के सामने भी कपड़े उतारने के लिए कहता था।

जान से मारने की धमकी देता था

जान से मारने की धमकी देता था

सलमा हायेक ने हार्वे को राक्षस बताते हुए आरोप लगाया है कि वह दबाव बनाता था और एक बार उसने धमकी देते हुए कहा था, ‘मैं तुम्हें जान से मार दूंगा, ये मत सोचो कि मैं ये नहीं कर सकता।' सलमा के अलावा रोज मैकगोवन, एंजेलीना जोली और ग्वीनेथ पाल्त्रो समेत दर्जनों हॉलीवुड एक्‍ट्रेसेज ने वेनस्‍टेन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

फिल्‍म में जबरन करवाता था न्‍यूड सीन

फिल्‍म में जबरन करवाता था न्‍यूड सीन

सलमा ने आरोप लगाया है कि हार्वे ने उन्‍हें यह भी धमकी दी कि अगर उन्होंने एक अन्य एक्‍ट्रेस के साथ न्यूड सीन नहीं दिया तो वो फिल्म बंद कर देंगे। फिल्‍म की शूट‍िंग के दौरान हुए वाकये का जिक्र करते हुए सलमा लिखती हैं, ‘मैं बहुत परेशान थी। इमोशनली मैं टूट रही थी। मुझे दवा लेनी पड़ी थी, ताकि मैं इमोशंस को कंट्रोल कर सकूं। लेकिन मुझे बुरी तरह उल्टियां आने लगीं।' वो लिखती हैं कि इस सीन को फिल्‍माना गैरजरूरी था।

कौन है हार्वे वेनस्टेन

कौन है हार्वे वेनस्टेन

हार्वे वेनस्टेन हॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोड्यूसरों में से एक है। उसके नाम कई अवॉर्ड विनिंग मूवीज हैं लेकिन पिछले एक महीने से उसके चर्चा में रहने का कारण कुछ और ही है। लगभग दर्जन भर से ज्यादा महिलाएं वेनस्टेन के खिलाफ यौन शोषण और रेप की शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। मशहूर एक्ट्रेस एंजलीना जोली ने भी वेनस्टेन से सामना होने की बात कही है। वेनस्टेन बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से भी अकेले में मिलना चाहता था लेकिन उन्हेंने इससे साफ मना कर दिया था। अमेरिका और यूके की पुलिस वेनस्टेन पर लगे आरोपों की जांच कर रही है।

औरतों को झांसा देकर शोषण करने में मशहूर है वेनस्‍टेन

औरतों को झांसा देकर शोषण करने में मशहूर है वेनस्‍टेन

आपको बता दें कि वेनस्टेन अक्सर नई एक्ट्रेस को झांसे में लेकर उनके साथ इस तरह की हरकते करने के लिए मशहूर है और उसने अब तक कई लड़कियों का यौन शोषण किया है। हार्वे वेन स्टेन के रहते कंपनी अब तक कई फिल्मे बना चुकी है जिसमे प्रमुख है Shakespeare in Love (1998), Tulip Fever, Gangs of New York, My Week with Marilyn, One Chance आदि।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+