ऑस्ट्रेलिया...अमेरिका, पाकिस्तान... दुनिया में धूमधाम से मनाई जा रही होली, जानिए विश्व नेताओं ने क्या कहा...
भारत स्थिति इजरायली दूतावास ने होली के मौके पर भारतीय लोगों को शुभकामानएं दी हैं।
नई दिल्ली, मार्च 18: विदेशी आंखों के लिए भारत और भारतीय रंग हमेशा से उत्सुकुता का विषय रहे हैं और बात अगर होली की हो, तो होली की छटाओं से दुनिया ओत-प्रोत हो जाती है और बसंत का त्योहार भारतीय उपमहाद्वीप का पर्यायवाची प्रतीत होता है। होली ने सदियों से भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों के दिल और दिमाग में एक विशेष स्थान बना रखा है। कभी-कभी विदेशीता से जुड़े, कभी-कभी आदिमता के साथ, त्योहार को वर्षों से भारतीय सांस्कृतिक परिदृश्य के एक आवश्यक खंड के रूप में देखा जाता रहा है।
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं
भारत और ऑस्ट्रेलिया, पिछले कुछ सालों में रणनीतिक साझेदार बने हैं और क्वाड के सदस्य भी हैं। भारतीय प्रधाननंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के बीच अच्छी दोस्ती भी है और होली के मौके पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भारत के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने ट्वीटर पर एक संदेश शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ''इस साल की होली और भी ज्यादा मायने रखती है, क्योंकि हम कोविड महामारी के दूसरे साल के अंत में हैं और हम होली के मौके पर कई चीजों के लिए आभारी हो सकते हैं, जिन्होंने एक साथ बनाए रखा है, हमारा परिवार... हमारा समुदाय और हमारा विश्वास...।
इजरायल से शुभकामनाएं
भारत स्थिति इजरायली दूतावास ने होली के मौके पर भारतीय लोगों को शुभकामानएं दी हैं। भारत में इजरायल के राजदूत नेओर गिलन ने ट्वीटर पर शुभकामनाएं संदेश पोस्ट करते हुए लिखा है कि, ''मुझे भारत में अपनी पहली होली मनाने की खुशी हो रही है, जो यहूदी त्योहार पुरिम के साथ मेल खाता है। उन्होंने लिखा कि, दोनों त्योहार रंगीन हैं और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं। यह देखना बहुत अच्छा है कि हमारे दोनों देशों की संस्कृतियां कितनी समान हैं। होली की शुभकामनाएं...
इमरान खान ने दी शुभकामनाएं
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी होली के मौके पर हिंदू समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है कि, ''हमारे हिंदू समुदाय के सभी लोगों को रंगों के त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं।'' वहीं, पाकिस्तान में भी हिंदू समुदाय के लोग रंग खेल रहे हैं।

कनाडा और अमेरिका में होली
अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोग भी होली के रंगों में सराबोर हैं और जमकर होली खेल रहे हैं। जबकि कनाडा में रहने वाले भारतीय भी होली खेल रहे हैं। कनाडा और अमेरिका में काफी संख्या में भारतीय रहते हैं, लिहाजा इन देशों में होली का त्योहार और भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं, अफ्रीकी देशों में भी होलिका दहन जैसी परंपराएं हैं। अफ्रीकी देश में होलिका दहन को ओमेना बोंगा कहते हैं। इस दिन आग जलाकर अन्न देवता को खुश करने का रिवाज कई सदियों से चला आ रहा है।

थाईलैंड और रोम में भी होली
भारत में जिस तरह से होली मनाया जाता है, उसी तरह से रोम में भी होली की तरह ही त्योहार मनाया जाता है, जिसे रेडिका कहते हैं। हालांकि, रोम में ये पर्व मई के महीने में मनाया जाता है और रंग खेलने से पहले भी रात के वक्त यहां होलिका दहन जैसी परंपरा है, जिसमें लकड़ियां जलाई जाती है। इटली के लोगों की ऐसी मान्यता है कि, ऐसा करने से अन्न की देवी फ्लोरा की कृपा होती है और अन्ना की जमकर पैदावार होती है। वहीं, थाईलैंड में होली के त्योहार को सांग्रान कहते हैं और इस मौके पर लोग बौद्ध मठों में जाकर बौद्ध भिझुओं से आशीर्वाद लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications