काबुल में लगाए गये तालिबान की नई सरकार के होर्डिंग्स, मुल्ला बरादर बनेगा अफगानिस्तान का राष्ट्रपति

काबुल में पोस्टर्स, होर्डिंग्स और बैनर्स के जरिए तालिबान की नई सरकार बनने की जानकारी दी जा रही है और वहीं बताया गया है कि मुल्ला बरादर अब देश को चलाएगा।

काबुल, सितंबर 03: अफगानिस्तान में तालिबान ने 15 अगस्त को अशरफ गनी की सरकार से सत्ता छीन लिया था और माना जा रहा है कि आज तालिबान अपनी सरकार का ऐलान कर सकता है। इन सबके बीच राजधानी काबुल में तालिबानी पोस्टर्स, होर्डिंग्स भी लगाए जाने लगे हैं, जिसमें तालिबान की नई सरकार के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है।

तालिबान के होर्डिंग्स

तालिबान के होर्डिंग्स

अफगानिस्तान के सूचना और संस्कृति मंत्रालय ने कैबिनेट की घोषणा के लिए काबुल में पोस्टर लगाना, दीवारों पर नारे लिखना और झंडे फहराना शुरू कर दिया है। अफगानिस्तान के मल्टीमीडिया शाखा सांस्कृतिक आयोग के प्रमुख अहमदुल्ला मुत्ताकी ने राजधानी काबुल की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें दीवारों और पोस्टरों पर लिखे नारे दिखाई दे रहे हैं, जिससे अफगानिस्तान कैबिनेट गठन के बारे में पता चल रहा है। तालिबान आज अफगानिस्तान में सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जबकि नए मंत्रिमंडल की घोषणा की तैयारी अंतिम चरण में है। तालिबान के एक अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि तालिबान के सभी शीर्ष नेता राजधानी काबुल में पहुंच चुके हैं।

मुल्ला बरादर होगा राष्ट्रपति

मुल्ला बरादर होगा राष्ट्रपति

अफगानिस्तान की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स और समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने भी दावा किया है कि तालिबान के सह-संस्थापक मुल्ला बरादर एक नई अफगान सरकार का नेतृत्व करेंगे। इस्लामिक समूह के सूत्रों के अनुसार, तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख बरादर के साथ तालिबान की नींव रखने वाले मुल्ला उमर के बेटा मुल्ला मोहम्मद याकूब और शेर मोहम्मद अब्बास स्टेनकजई भी तालिबान की सरकार में शामिल होंगे। तालिबान के सूचना और संस्कृति आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी मुफ्ती इनामुल्ला समांगानी ने बुधवार को समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा कि, "नई सरकार पर परामर्श को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है, और कैबिनेट के बारे में आवश्यक चर्चा भी हो चुकी है।" माना जा रहा है कि तालिबान का नई सरकार का मॉडल ईरान से प्रभावित होगा। जहां एक सर्वोच्च नेता होगा और उसके अंदर में पूरी सरकार काम करेगी। देश के तमाम नीतिगत फैसले राष्ट्रपति के हाथ में होंगे, लेकिन अंतिम निर्णय सर्वोच्च नेता का ही होगा।

Recommended Video

    Afghanistan: अभी नहीं होगा Taliban सरकार का ऐलान, लग सकता है इतना वक्त | वनइंडिया हिंदी
    तालिबान ने निकाला परेड

    तालिबान ने निकाला परेड

    सरकार बनाने से पहले तालिबान ने राजधानी काबुल में परेड निकाली है। लेकिन, उस परेड को देख अंतर्राष्ट्रीय समुदाय तब चौंक गया, जब उस परेड में अमेरिकी हथियारों का प्रदर्शन किया गया। जबकि, अमेरिका ने कहा था कि वो काबुल छोड़ने से पहले अपने हथियारों को खराब कर आया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या अमेरिका ने हथियारों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से झूठ बोला है? परेड के दौरान सैकड़ों तालिबानी लड़ाकों ने आत्मघाती जैकेट्स और बम पहन रखे थे, जिनका इस्तेमाल वो अब तक हिंसा के लिए करते आए हैं। इसके अलावा आईआईडी बम, कार बम भी तालिबान के परेड में शामिल किए गये थे।

    तालिबान का शक्ति प्रदर्शन

    तालिबान का शक्ति प्रदर्शन

    वहीं, सबसे हैरान करने वाला वो वीडियो था, जिसमें तालिबान के लड़ाके मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कर रहे थे, जिसमें उन्हें अपनी मुट्ठी से प्लेटें तोड़ते हुए और हॉलीवुड स्टाइल में लड़ते हुए देखा जा रहा था। हथियारों के जुलूस के वीडियो फुटेज में लड़ाकों के एक समूह को इस्लामिक अमीरात के झंडे के साथ मार्च करते देखा गया। सबसे विचलित करने वाला वो वीडियो फूटेज था, जिसमें अलग अलग कार बमों को परेड में निकाला गया और जिसपर लिखा हुआ था, कि कौन से कार में कौन सा बम लगाया गया है। तालिबान ने करीब 40 मिनट तक जीत के जश्न में परेड निकाला है। जिसमें तमाम उन हथियारों को प्रदर्शन किया गया, जिनके दम पर तालिबान खुद को शक्तिशाली दिखा सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+