बांग्लादेश में हिंदू और मुसलमान ढाका के प्राचीन मंदिर की रक्षा के लिए एक साथ आए, पेश की एकता की मिसाल

Bangladesh News: बांग्लादेश में शेख हसीना के सरकार के गिरने के बाद हिंदुओं पर अत्याचार की कई खबरें सामने आई। इसी बीच बांग्लादेश की राजधानी ढाका से हिंदू और मुस्लिम ने एक साथ मिलकर एकता की मिसाल पेश की है। ढाका के प्राचीन ढाकेश्वरी मंदिर (dhakeshwari temple) के पुजारी ने कहा कि बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के तुरंत बाद कई हिंदू, मुस्लिम और स्थानीय समुदाय के अन्य लोग मंदिर की रक्षा के लिए एक साथ आगे आए थे।

पुराने ढाका में सदियों पुराने इस मंदिर के आसपास कई मस्जिदें हैं और मंदिर की घंटियों की झंकार कभी-कभी पास की मस्जिदों से आने वाली 'अजान' की आवाज के साथ मिल जाती है।पीटीआई ने प्रमुख 'शक्तिपीठों' में से एक श्री श्री ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर का दौरा किया और मंदिर में आए पुजारियों और हिंदू समुदाय के सदस्यों से बातचीत की।

dhakeshwari temple Bangladesh

एक युवा विवाहित जोड़ा अपनी दो महीने की बेटी के लिए आशीर्वाद लेने आया था, जबकि एक महिला ने मंदिर के प्रांगण के एक कोने में गर्भगृह के सामने दीप जलाया और पूजा की।

इस मंदिर में कई धर्मों के लोग पूजा-पाठ करने आते हैं

मुख्य पुजारियों में से एक अशिम मैत्रो ने पीटीआई को बताया, "कई धर्मों के लोग यहां प्रार्थना करने आते हैं। औ, मां सभी मनुष्यों की मां हैं, चाहे वे हिंदू, मुस्लिम, ईसाई या बौद्ध हों। वे यहां सांत्वना, समृद्धि और मानसिक शांति की तलाश में आते हैं।"

मंदिर में 15 साल की सेवा करने के बाद पुजारी मैत्रो मां ढाकेश्वरी को धार्मिक और सांप्रदायिक सद्भाव के प्रतीक के रूप में देखते हैं। 53 वर्षीय पुजारी, जिनके परिवार के सदस्य पश्चिम बंगाल में भी रहते हैं, कहते हैं कि शाम की आरती शाम 7 बजे की जाती है, पास की मस्जिदों में मगरिब की नमाज के लगभग 30 मिनट बाद।

पुजारी मैत्रो ने बताया हिंसा के दौरान कैसा था मंजर?

मैत्रो ने 5 अगस्त को याद किया जब सरकार विरोधी विरोध प्रदर्शन अपने चरम पर थे, जिसके कारण हसीना की सरकार का पतन हुआ और वह भारत भाग गई।

पुजारी मैत्रो ने कहा, "मैं खुद के लिए डर नहीं रहा था, लेकिन केवल अपने पुराने मंदिर और यहाँ देवताओं की मूर्तियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित था। मंदिर समिति के सदस्य भी मौजूद थे और हमने दरवाजे और मुख्य द्वार बंद कर दिए, कोई आगंतुक मौजूद नहीं था और राजनीतिक अराजकता के बीच कोई पुलिस बल भी नहीं था। स्थानीय समुदायों के सदस्यों ने मंदिर की सुरक्षा में मदद की।''

आंदोलन के दौरान, अधिकांश हिंदू अपने घरों तक ही सीमित रहे, जिसके परिणामस्वरूप मंदिर में उनकी उपस्थिति कम रही। हालांकि, उपस्थिति धीरे-धीरे बढ़ रही है। पुजारी ने कहा कि इस शुक्रवार को पिछले शुक्रवार की तुलना में यहां अधिक लोग आए। विभिन्न समुदायों के लोग बिना किसी प्रतिबंध के आते हैं लेकिन उन्हें समय का पालन करना होता है।

ढाका के बाहर और यहाँ तक कि भारत से भी आगंतुक इस प्राचीन मंदिर में आते हैं। लगभग हर दिन, बांग्लादेश में भारतीय समुदाय के लोग मंदिर आते हैं।

लगभग हर शुक्रवार आने वाली एक महिला ने कहा कि उसे माँ की उपस्थिति में मानसिक शांति मिलती है। ढाकेश्वरी मंदिर में दुर्गा पूजा और अन्य त्योहारों के लिए सदस्य इकट्ठा होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+