Seema Haider: क्या पाकिस्तानी डाकुओं ने लिया सीमा हैदर का बदला? सिंध में हिंदू मंदिर पर दागे गए रॉकेट लॉन्चर

पाकिस्तान में कुछ लोगों ने आतंक फैलाने की नीयत से सिंध कशमोर इलाके में एक मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला कर दिया गया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों ने गौसपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक पूजा स्थल और आसपास के समुदाय के घरों पर हमला किया। इस दौरान उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी की।

Hindu Temple attacked by Bandits in Pakistan

इस घटना को लोग सचिन-सीमा हैदर मामले से जोड़कर देख रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान में आतंकियों ने धमकी दी। आतंकियों ने वीडियो बनाकर कहा था कि उन्हें जहां-जहां हिन्दू मिलेंगे उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि पूजा स्थल पर डाकू रॉकेट लॉन्चर लेकर पहुंच गए थे। अभी सभी आरोपी फरार हैं और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुमान के मुताबिक आठ से नौ बंदूकधारी थे।

पुलिस ने कहा कि डकैतों ने पूजा स्थल पर रॉकेट लॉन्चर दागे, जो हमले के दौरान बंद था। उन्होंने कहा कि यह बागड़ी समुदाय द्वारा संचालित धार्मिक सेवाओं के लिए हर साल खुलता है।

बागरी समुदाय से जुड़े डॉ. सुरेश के मुताबिक डकैतों द्वारा दागे गए रॉकेट लॉन्चर से किसी प्रकार का विस्फोट नहीं हो पाया। ऐसे में जानमाल की हानि नहीं हुई। उन्होंने पुलिस से समुदाय की सुरक्षा करने का आह्वान करते हुए कहा कि इस घटना ने निवासियों को दहशत में डाल दिया है।

इस बीच पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) ने कहा कि वह सिंध के काशमोर और घोटकी जिलों में बिगड़ती कानून व्यवस्था की रिपोर्टों से चिंतित है, जहां महिलाओं और बच्चों सहित हिंदू समुदाय के लगभग 30 सदस्यों को कथित तौर पर बंधक बना लिया गया है।

आयोग ने सिंध गृह विभाग से बिना किसी देरी के मामले की जांच करने का आह्वान करते हुए कहा, "हमें परेशान करने वाली रिपोर्टें मिली हैं कि इन गिरोहों ने उच्च श्रेणी के हथियारों का उपयोग करके समुदाय के पूजा स्थलों पर हमला करने की धमकी दी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+