पाकिस्तान में फिर हिंदू लड़की का अपहरण, अल्पसंख्यकों को मिटाने पर तुला इस्लामाबाद! 15 दिन में चौथी घटना
अभी कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की तीन महिलाओं को अगवा करके उनका जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया।
पाकिस्तान में एक और हिंदू लड़की का अपहरण (Hindu Girl Abducted From Sindh Province) कर लिया गया है। इस देश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के मानवाधिकारों का घोर हनन किया जा रहा है। यहां आए दिन लड़कियों को अगवा करके उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है। उनका उत्पीड़न किया जाता है। जिसका नतीजा यह है कि इस्लाम को मानने वाले देश में अल्पसंख्यकों की आबादी 3.5 प्रतिशत तक सिमट कर रह गई है। बता दें कि 15 दिन में पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों के अपहरण की यह चौथी बड़ी घटना है।

लड़की कहां है, कुछ पता नहीं
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के हैदराबाद शहर में एक हिंदू लड़की का अपहरण कर लिया गया है। लड़की के माता-पिता ने रोते-बिलखते बताया कि, उनकी बेटी चंदा मेहराज का घर लौटते वक्त हैदराबाद के फतेह चौक इलाके से अगवा कर लिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस थाने में लड़की के अपहरण की शिकायत कर दी गई है। हालांकि, लड़की कहां और किस हाल में है, इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

कम उम्र की लड़कियों का अपहरण करता है पाकिस्तान
अभी कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की तीन महिलाओं को अगवा करके उन्हें धर्म परिवर्तन करने के लि विवश किया गया। अभी मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और लड़की को सिंध प्रांत से अगवा कर लिया गया। सच बात तो यह है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय नरक की जिंदगी जीने को मजबूर हैं उन पर आए दिन घोर अत्याचार होते ही रहते हैं।

अल्पसंख्यक के साथ उत्पीड़न की लंबी फेहरिस्त
पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों अन्य अल्पसंख्यकों के अपहरण की एक लंबी फेहरिस्त है। 24 सिंतबर को नसरपुर इलाके से मीना मेघवार नाम की एक 14 साल की लड़की का अपहरण किया गया था। इतना ही नहीं मीरपुरखास कस्बे से घर लौट रही एक दूसरी लड़की को भी अगवा किया गया था। इस पर वहां की सरकार मौन है। ऐसा लगता है कि अल्पसंख्यकों के साथ उत्पीड़न करने का उन्होंने मौन स्वीकृति दे रखी है।

हिंदू शादीशुदा महिलाओं से दोबारा जबरन शादी
पाकिस्तान में सिर्फ कुंवारी लड़कियों का ही अपहरण नहीं होता है। यहां की अल्पसंख्यक शादीशुदा महिलाओं का भी अपहरण करके उनसे जबरन शादी करके उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने पर मजबूर किया जाता है। पाकिस्तान के मीरपुरखास कस्बे में ही रवि कुर्मी नाम के एक हिंदू व्यक्ति का आरोप है कि उसकी पत्नी राखी का अपहरण कर लिया गया था। बाद में उससे मुसलमान बनाकर किसी मुस्लिम व्यक्ति से शादी करा दी गई। इस्लाम धर्म अपनाने के बाद वह दिखाई दी। हालांकि, पुलिस का दावा है कि राखी ने इस्लाम धर्म अपना कर खुद अपनी मर्जी से अहमद चांडियो नाम के एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी की।

पाकिस्तान में हिंदू सुरक्षित नहीं
हाल के दिनों में पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्यचार काफी बढ़ गए हैं। इस साल जून में करीना कुमारी नाम की एक हिंदू लड़की ने अदालत के सामने गवाही दी कि उससे जबरन इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कहा गया। बाद में उसकी शादी एक मुस्लिम व्यक्ति से करा दी गई। उससे पहले तीन अन्य हिंदू लड़कियों से भी जबरन इस्लाम धर्म अपनाने के लिए बाध्य किया गया और बाद में मुस्लिम युवकों से उनकी शादी करा दी गई।

हिंदू लड़कियों का पाकिस्तान में शोषण
पाकिस्तान में अगर कोई लड़की शादी के प्रस्ताव को ठुकरा देती है तो उसे जान से मार दिया जाता है। 21 मार्च को, पूजा कुमारी नाम की एक हिंदू लड़की की सुक्कर में उसके घर के बाहर इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, क्योंकि उसने एक मुस्लिम व्यक्ति के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

पाकिस्तान ने दिया बेतुका दलील
पाकिस्तान को अब क्या कहेंगे! पिछले साल अक्टूबर में, देश की एक संसदीय समिति ने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ एक विधेयक को खारिज कर दिया था। इसको लेकर तत्कालिन धार्मिक मामलों के मंत्री नूरुल हक कादरी ने यह दलील दी कि जबरन धर्मांतरण के खिलाप कानून बनाने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री ने यहां तक दावा किया कि जबरन धर्मांतरण के खिलाफ एक कानून देश की शांति को भंग कर सकता है। इससे अल्पसंख्यक समुदाय और अधिक कमजोर हो जाएंगे। सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी की फैक्टबुक के मुताबिक, 2020 के आंकड़ों को माने तो हिंदू, ईसाई और अन्य अल्पसंख्यक की आबादी पाकिस्तान की आबादी का सिर्फ 3.5 प्रतिशत है।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications