खुले बालों में बिना हिजाब के काबुल पहुंची हिना रब्बानी खार, अपने ही बनाए नियम भूले तालिबानी नेता
पाकिस्तानी विदेश मंत्री अपने ग्लैमरस अंदाज में अफगानिस्तान की धरती पर कदम रखती दिखाई दे रही हैं। लोग इस बात पर भी हैरानी जता रहे हैं कि हिना रब्बारी खार ने अपने सिर तक को भी नहीं ढका है।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तानी विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बारी खार मंगलवार को राजधानी काबुल पहुंची हैं। हिना रब्बारी खार के साथ पाकिस्तान के विदेश और रक्षा मंत्रालय के अफसरों का एक प्रतिनिधि भी पड़ोसी देश पहुंचा है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि महिलाओं को पर्दे में कैद रखने, उन्हें किसी बाहरी शख्स के साथ बाहर निकलने की मनाही का कानून लाने वाले तालिबानी अधिकारी हिना रब्बारी खार को रिसीव करने काबुल एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।
Image: Murtaza Solangi Twitter

पुराने ग्लैमरस अंदाज में काबुल पहुंची हिना रब्बारी खार
हिना रब्बारी खार का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी विदेश मंत्री अपने ग्लैमरस अंदाज में अफगानिस्तान की धरती पर कदम रखती दिखाई दे रही हैं। लोग इस बात पर भी हैरानी जता रहे हैं कि हिना रब्बारी खार ने अपने सिर तक को भी नहीं ढका है। वह खुले बालों में तालिबानी अधिकारी से मिलजुल रही है। लोग हिना रब्बारी खार के इस कदम की तारीफ भी कर रहे हैं।

TTP के बयान से पाकिस्तान में मची खलबली
इससे पहले पाकिस्तानी तालिबान (TTP) ने सोमवार को कहा था कि वह अब पाकिस्तानी सरकार के साथ एक महीने के संघर्षविराम का पालन नहीं करेगा। पाकिस्तान सरकार के साथ हुए अनिश्चितकालीन संघर्षविराम को खत्म करने के बाद से आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) चर्चा में बना हुआ है। TPP ने अपने आतंकियों को पूरे पाकिस्तान में हमले करने के आदेश दे दिए हैं। इससे पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। बतादें कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच डूरंड सीमा विवाद है। अफगानिस्तान खैबर पख्तूनख्वा को अपना हिस्सा मानता है।

तालिबान संग विवाद को सुलझाने काबुल पहुंची खार
पाकिस्तान ने खैबर पख्तून ख्वा में अपनी सेना तैनात कर रखी है। तालिबान इस हिस्से को वापस हासिल करने के लिए यहां हमले करने लगा है। पिछले दिनों तालिबान की फायरिंग में 6 पाकिस्तानी सैनिकों की भी मौत हो गई थी। ऐसे में हिना रब्बारी खार तालिबान के साथ विवाद को सुलझाने के लिए अफगानिस्तान पहुंची हैं। मंगलवार को हिना रब्बानी खार ने अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी से मुलाकात की। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बैठक में सुरक्षा पर चर्चा हुई या नहीं।

काबुल दौरा करने वाली शहबाज सरकार की पहली मंत्री
हिना रब्बारी खार पाकिस्तान की सबसे युवा विदेश मंत्री रह चुकी हैं। पहली बार वह 2011 में पाकिस्तान की विदेश मंत्री बनी थीं। इस बार वह पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हैं। वह पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की टीम हैं हैं। खार शहबाज शरीफ सरकार की ओर से अफगानिस्तान का दौरा करने वाली शाहबाज सरकार की पहली पाकिस्तानी मंत्री भी हैं। इससे पहले इमरान खान की सरकार में विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी अफगानिस्तान का दौरा कर चुके हैं। वहीं, चीनी विदेश मंत्री वांग यी भी काबुल दौरे पर जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications