हार के बाद हिलेरी का संबोधन, ट्रंप की जीत पर क्या बोली वो...
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव हारने पर हिलेरी ने अपने समर्थकों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मुझे भी इस तरह के परिणाम की आशा नहीं थी।
न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से हार के बाद हिलेरी क्लिंटन समर्थकों के सामने आई। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों को हार के सदमे से बाहर आने के लिए कई बातें कही।

हिलेरी ने किया समर्थकों को संबोधित
दुनिया के सबसे शक्तिशाली राष्ट्र अमेरिका को डोनाल्ड ट्रंप के रुप में नया राष्ट्रपति मिल गया है। इसी के साथ एक बार फिर से पहली महिला राष्ट्रपति का अमेरिका का सपना अधूरा रह गया।
ट्रंप से हार के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन समर्थकों के सामने आई। उन्होंने कहा कि मैंने डोनाल्ड ट्रंप को उनकी जीत के लिए पिछली रात ही बधाई दे चुकी हूं। एक बार फिर से उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव हारने पर हिलेरी ने अपने समर्थकों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मुझे भी इस तरह के परिणाम की आशा नहीं थी।
हिलेरी बोली, ये हार दुखद है
हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि ये हार दुखद है। हालांकि मुझे अमेरिका पर हमेशा भरोसा बना रहेगा। हिलेरी ने उनको चंदा देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।
हिलेरी ने कहा कि एक नागरिक के तौर पर हमारी जिम्मेदारी अमेरिका को बेहतर और मजबूत बनाने की है, इसके लिए हम काम करते रहेंगे।
हिलेरी ने कहा कि अब डोनाल्ड ट्रंप हमारे राष्ट्रपति होंगे, इसलिए हमें खुले मन से उन्हें स्वीकार करना होगा।
ओबामा-मिशेल का हिलेरी ने जताया आभार
इस संबोधन में हिलेरी ने बराक ओबामा और मिशेल ओबामा का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमारा देश आपका आभार व्यक्त करता है।
इस संबोधन में हिलेरी ने उन महिलाओं का जिक्र किया जिन्होंने चुनाव में उनको समर्थन दिया। उन्होंने उन महिलाओं से कहा कि मुझे कभी इतना गर्व नहीं हुआ जितना आज आपकी नजर में चैंपियन बन कर हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications