मुश्किल होती जा रही है हिलेरी और ट्रंप की राह, विस्कॉन्सिन प्राइमरी हारे
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के दावेदार टेड क्रूज और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने के दावेदार बर्नी सैंडर्स ने अहम विस्कॉन्सिन प्राइमरी चुनाव में अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों डोनॉल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन को हरा दिया है।

इस हार के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनने की दौड़ और रोमाचंक हो गई है। साथ ही दुनिया को आने वाले समय में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
एबॉर्शन पर ट्रंप का अजीेबो-गरीब बयान
20 प्रतिशत वोट्स की गिनती के बाद क्रूज ने ट्रंप के खिलाफ 70,000 से ज्यादा वोट्स की अजेय बढ़त बना ली है। उन्हें ट्रंप के खिलाफ 20 प्रतिशत से अधिक की बढ़त मिल गई है।
विस्कॉन्सिन प्राइमरी में 42 डेलीगेट्स दांव पर हैं। दूसरी और डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव में सैंडर्स ने 20 प्रतिशत वोट्स की गिनती के बाद करीब 20,000 वोट की बढ़त प्राप्त कर ली है।
हिलेरी सात प्रतिशत से अधिक प्वांइट्स से पीछे चल रही हैं। पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी के पास सैंडर्स के मुकाबले करीब 500 डेलीगेट की बढ़त हासिल है। इसीलिए पार्टी उम्मीदवार बनने की उनकी राह ट्रंप की तुलना में उतनी मुश्किल नहीं
हैं। ट्रंप को करीब 200 डेलीगेट की बढ़त हासिल है।
आत्मविश्वास से लबरेज दिख रहे क्रूज ने जीत के बाद अपनी रैली में कहा कि आज की रात एक अहम मोड़ आया है। उन्होंने कहा कि इस जीत ने हवा का रख ट्रंप के खिलाफ मोड़ दिया है और उनकी जीत के सिलसिले पर रोक लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications