हिलेरी क्लिंटन होंगी नवंबर में राष्ट्रपतिचुनावों में डेमोक्रेट उम्मीदवार
वाशिंगटन। डेमोक्रेट पार्टी की हिलेरी क्लिंटन ने नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए डेमोक्रेथ्अक उम्मीदवारी के लिये जरूरी डेलीगेट्स का समर्थन हासिल कर लिया है। न्यूज एजेंसी एपी की ओर से जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री डेमोक्रेटिक पार्टी का टिकट पाने वालीं पहली महिला होंगी। उन्होंने 2383 प्रतिनिधियों का समर्थन हासिल कर लिया है। पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में पहले से ही आगे चल रही थीं और उन्होंने पिछले रविवार को पुएर्तो रिको प्राइमरी में जीत हासिल की थी।
हिलेरी रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के सामने मैदान में उतरेंगी और यदि वह चुनाव जीततीं हैं तो अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बन जायेंगी। डेमोक्रेटिक पार्टी जुलाई में फिलाडेल्फिया में होने वाले अपने एक कार्यक्रम में औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद के लिये उम्मीदवार घोषित करेगी और आठ नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न होगा।












Click it and Unblock the Notifications