VIDEO: न्यूजीलैंड में हिजाब पहनी महिला पर नस्लीय टिप्पणी, गंदी गालियां देते हुए फेंकी बीयर कैन

टिप्पणी करने के साथ-साथ मेहपारा खान और उनके दोस्तों पर बीयर की कैन भी फेंकी गई। मेहपारा खान ने इस पूरी घटना का एक वीडियो भी बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है।

मेलबर्न। न्यूजीलैंड में एक हिजाब पहनी हुई मुस्लिम महिला पर नस्लीय टिप्पणी की गई है। इस नस्लीय टिप्पणी का शिकार हुई हैं 28 साल की मेहपारा खान (28) और उनके चार दोस्त। टिप्पणी करने के साथ-साथ मेहपारा खान और उनके दोस्तों पर बीयर की कैन भी फेंकी गई। मेहपारा खान ने इस पूरी घटना का एक वीडियो भी बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। फिलहाल यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इसे देखने वाले लोग न्यूजीलैंड में नस्लीय भेद-भाव होने की इस घटना की आलोचना कर रहे हैं।

VIDEO: न्यूजीलैंड में हिजाब पहनी महिला पर नस्लीय टिप्पणी, गंदी गालियां देते हुए फेंकी बीयर कैन
ये भी पढ़ें- नॉर्थ कोरिया के मिसाइल टेस्‍ट से परेशान अमेरिका, जापान और साउथ कोरिया

यह घटना मेहपारा खान और उनके दोस्तों के साथ तब हुई जब वह एक रोड ट्रिप से ऑकलैंड लौट रहे थे। रास्ते में वह लोग शौचालय जाने के लिए हंटली में रुके जहां पर एक महिला ने उनके साथ नस्लीय टिप्पणी करते हुए दुर्व्यवहार किया। मेहपारा के मुताबिक वह महिला अचानक ही शौचालय से बाहर निकली और गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। इसके साथ ही उस महिला ने मेहपारा खान और उसके दो दोस्तों पर बीयर की कैन से हमला किया। ये भी पढ़ें- अमेरिका में भारतीय युवक की गोली मार कर हत्या, घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल

मेहपारा खान ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला के हाथ में बीयर एक कैन है, जिससे वह मेहपारा खान और उनके दोस्तों पर हमला कर रही है। वीडियो में महिला लगातार मेहपारा खान और उसके दोस्तों को नस्लीय टिप्पणी करते हुए गालियां दे रही है। पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार उन्हें इस वीडियो की जानकारी मिल चुकी है और इसे लेकर एक औपचारिक शिकायत भी दर्ज की जा चुकी है। वहीं दूसरी ओर इस्लामिक वूमेंस काइंसिल की प्रवक्ता अंजुम रहमान ने कहा है कि वह इस घटना से दुखी जरूर हैं, लेकिन हैरान नहीं, क्योंकि न्यूजीलैंड में कुछ लोग इस तरह से व्यवहार करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+