'सबकी जान बचाएगा रे तेरा 'फैसल'! मौत को छूकर ऐसे लौटा पाकिस्तान का जांबाज ट्रक ड्राइवर
फैसल जैसे लोगों को देखकर लगता है कि, हमारे वास्तविक जीवन में भी कई ऐसे नायक मौजदू हैं, जो अपनी बहादुरी से हजारों, लाखों लोगों की जान बचा लेते हैं। वे खुद की जान की परवाह नहीं करते...
क्वेटा, 10 जून : फिल्मों में एक नायक हजारों लोगों को बचाने के लिए खुद की जान की परवाह नहीं करता है। क्या वास्तविक जीवन में भी आपने ऐसे जांबाज हीरो को देखा है? कई लोग हां या ना में जवाब देंगे। हम यहां ऐसे ही एक हीरो की बात करने जा रहे हैं, जो पाकिस्तान का रहने वाले हैं। नाम उनका मोहम्मद फैसल है और वे पेशे से ड्राइवर है। उन्होंने ऐसा कारनामा किया है जिसकी पाकिस्तान से लेकर हिंदुस्तान तक चर्चा हो रही है। फैसल ने अपनी जान की चिंता नहीं करते हुए एक जलते हुए ऑयल टैंकर को शहर से 2 किलोमीटर दूर ले गया, ताकि वहां मौजूद लोगों की जान बच सके। उनके इस बहादुरी की चर्चा प्रधानंमत्री कार्यालय तक पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार पीएम शहबाज शरीफ ने जांबाज ड्राइवर फैसल की प्रशंसा की है।

फैसल जैसे लोगों को देखकर लगता है कि, हमारे वास्तविक जीवन में भी कई ऐसे नायक मौजूद हैं, जो अपनी बहादुरी से हजारों, लाखों लोगों की जान बचा लेते हैं। वे खुद की जान की परवाह नहीं करते। ऐसे ही वीर आगे चलकर दूसरों के लिए प्रेरणा का श्रोत बनते हैं। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक ट्रक ड्राइवर को इस्लामाबाद में सम्मानित करने जा रहे हैं।
मोहम्मद फैसल बताते हैं कि, पेट्रोल पंप पर जैसे ही टैंकर में आग लगी, वे तुरंत हजारों लोगों की जान बचाने के लिए प्रांतीय राजधानी के कंबरानी रोड पर आबादी वाले इलाके से टैंकर को लेकर भागे थे। यह बिल्कुल किसी फिल्म के सीन की तरह लग रहा था। एक पेट्रोल पंप पर फैसल की गाड़ी में आग लग गई थी जिसके बाद इसे लेकर भीड़ से दूर चले गए। फैसल की ड्राइविंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उन्होंने कहा, 'मुझे लग रहा था कि ऑयल टैंकर फट जाएगा और मैं मर जाऊंगा।' लेकिन मेरी लिए सबसे जरूरी लोगों की जान बचानी थी। मैं मानसिक तौर पर अपनी मौत के लिए तैयार था।
अब पाकिस्तान में उसकी वीरता के लिए उन्हें सम्मानित किए जाने की मांग की जा रही है। वहीं, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के स्ट्रेटजिक रिफॉर्म के प्रमुख सलमान सूफी ने अपने ट्वीट में बताया, 'बहुत जल्द ड्राइवर इस्लामाबाद में होगा।' उन्होंने आगे ट्वीट किया, 'बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री पहले ही उसके लिए पुरस्कार की घोषणा कर चुके हैं। बलूचिस्तान की सरकार की ओर ट्रक ड्राइवर के लिए उसकी योग्यता के अनुसार एक सरकारी नौकरी की भी घोषणा की जाएगी।' पाकिस्तान के कई राजनेताओं ने ट्विटर पर ट्रक ड्राइवर की तारीफ की है।












Click it and Unblock the Notifications