आखिर क्यों अमेरिका ने इजराइल के Tsav9 लगाया प्रतिबंध, जानिए क्यों है इतना खतरनाक?

Tsav9: इजराइल दुनिया का वो देश है जोकि अक्सर चर्चा में रहता है। मिडिल इस्ट में यह छोटा सा देश चारो ओर से अपने दुश्मन देश से घिरा है, लेकिन इस देश ने अकेले दम पर इन देशों को संभाल रखा है।

जब भी इन पड़ोसी देशों ने इजराइल पर हमला किया, उन्हें मुंह की ही खानी पड़ी है। इसकी एक बड़ी वजह है कि इजराइल युद्ध में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल में और अपनी खुफिया तकनीक के क्षेत्र में कई देशों से कहीं आगे है।

Israel

अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध

इजराइल के एक बेहद ही खतरनाक उग्रवादी ग्रुप Tsav9 के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। लेकिन इसकी ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इजराइल के मित्र देश अमेरिका ने इस ग्रुप पर अब प्रतिबंध लगा दिया है।

मदद पहुंचने से रोकता है यह ग्रुप

बताया जाता है कि यह ग्रुप बेहद बर्बर तरीके से अपने काम को अंजाम देता है। रिपोर्ट की मानें तो इस ग्रुप का एकमात्र मुख्य कार्य यह था कि गाजा और फिलिस्तीन में जो भी पीड़ित लोग हैं, उनतक किसी भी तरह की मदद को पहुंचने से रोकना है।

गाजा में कुल मृतकों का आंकड़ा 37-38 लोगों का है, लेकिन घायलों की संख्या 80-90 हजार है। यह ग्रुप लगातार कोशिश करता है कि पीड़ित लोगों तक कोई भी अंतरराष्ट्रीय मदद ना पहुंचे, दवाएं और खाने की चीजें ना पहुंचे। यही वजह है कि इस ग्रुप को बर्बर ग्रुप भी कहा जाता है।

क्या ये सरकारी संगठन है?

Tsav9 की बात करें तो यह सरकारी संगठन नहीं है। लेकिन बहुत सारे लोग जो गाजा में रहते हैं, उनका मानना है कि इस ग्रुप को इजराइल सरकार मदद करती है। जब भी कोई मदद सड़क के जरिए पीड़ितों तक पहुंचाने की कोशिश होती है तो इस ग्रुप के एक्टिविस्ट धरना-प्रदर्शन करने लगते हैं और मदद पहुंचने से रोकते हैं।

Tsav9 का क्या अर्थ है?

Tsav9 का अंग्रेजी में मतलब होता है ऑर्डर नंबर-9, माना जाता है कि इजराइल के पूर्व सैनिकों ने मिलकर ही इस संगठन को बनाया है। ये सैनिक इस बात से नाराज थे कि जो भी अंतरराष्ट्रीय मदद यहां पहुंचाई जाती है, उसका इस्तेमाल हमास करता है।

Tsav9 का मानना है कि गाजा में कुछ महीनों के लिए मदद नहीं पहुंचे तो हमास खड़ा नहीं हो पाएगा। Tsav9 पर अमेरिका के प्रतिबंध बाद अमेरिका में अगर Tsav9 का कोई बैंक अकाउंट वगैरह है तो उसे सीज कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+