ब्राजील में भारी बाढ़ और भूस्खलन के चलते 24 लोगों की मौत
ब्राजील में भारी बारिश के चलते बाढ़ और भू स्खलन में 24 लोगों की मौत हो गई है। दर्जनों लोग लापता हैं। राहत और बचाव का काम चल रहा है। लेकिन प्रशासन को भारी बारिश के चलते अभियान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ब्राजील में बाढ़ और भू स्खलन से दर्जनों लोगों की मौत हो गई है। जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार अभी तक 24 लोगों की इस बाढ़-भूस्खलन के चलते मौत हो गई है। दक्षिणपूर्व ब्राजील में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। बाढ़ से प्रभावित लोगों की बचाने के लिए राहत और बचाव अभियान चल रहा है। बाढ़ से ना सिर्फ कई लोगों की मौत हुई बल्कि सैकड़ों लोग इससे प्रभावित हुए हैं। नॉर्थ साओ पालो में बाढ़ से सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है। साओ सेबास्टियाओ और बर्टिगोवा पर बाढ़ का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है जिसकी वजह से कार्निवाल फेस्टिवल को रद्द कर दिया गया है। राहत और बचाव की टीम को लापता लोगों की तलाश करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications