चीन में भारी बारिश ने मचाई भीषण तबाही, टूटा 60 सालों का रिकॉर्ड, लाखों लोग प्रभावित
चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के शोगुआन शहर में मई के अंत से लगातार चल रही बारिश ने बीते कई दशकों का रिकार्ड तोड़ दिया है।
बीजिंग, 21 जूनः चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के शोगुआन शहर में मई के अंत से लगातार चल रही बारिश ने बीते कई दशकों का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस कारण प्रांत बाढ़ के भीषण प्रकोप से गुजर रहा है। राज्य टेलीविजन के मुताबिक इस बार बाढ़ ने बीते 60 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पानी अपने उच्चतम स्तर पर है जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने नदी के किनारे और निचले इलाके में रह रहे लोगों को ऊंची जमीन पर जाने का आदेश दिया है।
तस्वीर- प्रतीकात्मक

लाखों लोग प्रभावित
ग्वांगडोंग की बेइजियांग नदी का जल स्तर भी चेतावनी के स्तर को पार कर चुका है और इसने 1994 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पूर्वोत्तर के जियांग्शी प्रांत के 9 जिलों में 4,85,000 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। वहीं, लगभग 43,300 हेक्टेयर फसल नष्ट होने के साथ आर्थिक नुकसान 470 मिलियन युआन यानी कि 70,21 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है।

हेनान में बारिश से 12 मरे
चीन के हेनान प्रांत में मंगलवार को मूसलाधार बारिश होने से 12 लोगों की मौत हो गई जबकि हजारों लोगों को बाढ़ और भूस्खलन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक शनिवार रात आठ बजे से लेकर मंगलवार रात आठ बजे तक झेंगझोऊ में प्रतिघंटे 617.1 मिमी बारिश हुई। इससे वर्षा का 60 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है।

मौसम संबंधी अलर्ट जारी
सीएनएन के मुताबिक दक्षिणी प्रांत के गुइझोऊ, जिआंगश, अनहुइ, झेजियांग और गुआंगशी में मंगलवार तक बारिश होने की पूर्वानुमान लगाए गए हैं। चीन मौसम विज्ञान प्रशासन (सीएमए) का राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को राष्ट्रीय स्तर पर मौसम संबंधी पांच अलर्ट जारी किए हैं, जिसमें लू और अचानक आई बाढ़ के लिए ऑरेंज चेतावनी, जबकि बारिश के लिए नीली चेतावनी और गरज चमक के साथ बिजली, तेज हवा, ओले और कोहरे के लिए दो अन्य येलो चेतावनी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications