UAE में भारी बारिश का अलर्ट, दुबई एयरपोर्ट पर विमान डायवर्ट

यूएई में भारी बारिश की वजह से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश की वजह से प्रशासन की ओर से अस्थिर बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तूफान की वजह से दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने वाले विमानों को डायवर्ट कर दिया गया है।

तूफान की वजह से 25 मिनट तक एयरपोर्ट पर ऑपरेशन को रोक दिया गया था। मौसम विभाग की ओर से दुबई, अबू धाबी, एल एन, फौजरा, शारजाह, रास अल खैमाह में सामान्य से भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

dubai airport

बता दें कि मंगलवार को यूएई में भारी बारिश की वजह से कई इलाजों पर बाढ़ के हालात हैं, अहम हाईवे डूब गए हैं, जिसकी वजह से गाड़ियां पानी में डूब गई हैं। दुबई में हर तरफ पानी की वजह से गाड़ियां पानी में तैरती नजर आई। आंधी, तूफान और बारिश की वजह से ओमान में 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं।

भारी बारिश की वजह से पुलिस और आपात सेवाएं लोगों की तक पहुंच रही हैं। दुबई में बुर्ज खलीफा की शीर्ष मंजिल पर भी तेज गरज के साथ बिजली नजर आई है। पूरे यूएई में स्कूलों बंद कर दिया गया है। सरकारी कर्मचारी दफ्तर से दूर से ही काम कर रहे हैं। कई कर्मचारी घर पर हैं। सड़क पर पानी भरे होने की वजह से आवागमन बुरी तरह से प्रभावित है।

हाईवे पर भरे पानी को निकालने के लिए प्रशासन की ओर से टैंकर ट्रक भेजे जा रहे हैं। शुरुआती चरण में कहा गया था कि मंगलवार को सुबह दुबई में 128 मिलिमीटर तक बारिश हो सकती है।यूएई के साथ बहरीन, कतर और सऊदी अरब में भी बारिश हुई है। यूएई में सामान्य रूप से बारिश नहीं होती है। लेकिन समय-समय पर सर्द हवाएं चलती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+