बाढ़ के बाद जापान में पारा 39 डिग्री पार, 14 की मौत, हजारों हॉस्पिटल में भर्ती

टोक्यो। मौसम या फिर यूं कहे कि जलवायु परिवर्तन की मार झेल रहा जापान में पिछले एक माह में अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। भारी बारिश और बाढ़ की वजह से जापान में पिछले 2 सप्ताह में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, भीषण बाढ़ की चपेट में मध्य जापान में अचानक हुए मौसम परिवर्तन से तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। जापान के बाढ़ ग्रसित इलाकों में उच्च तापमान की वजह से 14 लोगों की मौत हुई है।

बाढ़ के बाद जापान में पारा 39 डिग्री पार, 14 की मौत

जापान मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार (16 जुलाई) को 39 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने और उच्च आर्द्रता की वजह से परिस्थितियां बेहद खतरनाक हो गई है। जापान में पिछले वीकेंड पर पड़ी भंयकर गर्मी ने 14 लोगों को मौत की नींद सुला दिया। उच्च तापमान की वजह से 90 साल की औरत को भी एक खेत बेहोशी की हालत में पाया गया। साथ ही गर्मी से परेशान हजारों लोग हॉस्पिटल में भर्ती हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: जापान ने 1995 केमिकल अटैक के दोषी धार्मिक नेता समेत 6 को फांसी पर लटकाया

जापान का गिफू प्रांत सबसे अधिक गर्मी से परेशान है, जहां पारा 39 डिग्री से भी पार जा चुका है। वहीं, सोमवार को जापान की राजधानी टोक्यो में भी 34 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जापान में उच्च तापमान की सबसे अधिक मार भूमिगत क्षेत्रों में पड़ी है, जहां सोमवार को 39.3 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया। जापान के पश्चिमी प्रांत में भी सबसे रिकॉर्ड तोड़ 34 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

उधर बाढ़ से जूझ रहे पश्चिमी जापान का क्षेत्र में सेना और वॉल्युंटर को मिट्टी और मलबा हटाने के लिए लगाया गया है। पिछले साल जापान में उच्च जापान की वजह से 48 लोगों की जान गई थी।

यह भी पढ़ें: जापान में बाढ़ से अब तक 100 लोगों की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+