VIDEO: कुत्ते को सड़क पर छोड़ कार से भागा मालिक तो कुत्ते ने देखिए क्या किया?
नई दिल्ली। क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे लेकर आपका दिल भर जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स अपने पालतू कुत्ते को सड़क पर लाकर छोड़ देता है और वहां से फरार हो जाता है। वहीं आपने मालिक को कार से भागता देख कुत्ता कार पर छलांग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश करता है, लेकिन शख्स नहीं रूकता और सुनसान सड़क पर कुत्ते को लावारिस छोड़कर भाग जाता है।

कुत्ते को छोड़कर भाग गया मालिक
वीडियो 17 दिसंबर सुबह 5 बजे की है। वीडियो में देखने से कुत्ता सफेद और काले रंग का स्टेफी लग रहा है। इस वीडियो को RSPCA ने रिलीज किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सफेद रंग की कार से उतरता है, जबकि दूसरा शख्स कार की ड्राइविंग सीट पर ही बैठा रहता है। उसने एक साथ के कुत्ते को पकड़ रखा है जबकि दूसरे हाथ में वो कुत्ते का बेड दिए हुए सड़क की दूसरी ओर पहुंचता है। वहां पहुंचकर वो बेड को सड़क पर डाल देता है और डॉग को अनपिन कर देता है। कुत्ते को वहां छोड़कर वो तेजी से भागकर कार में बैठ जाता है।

मालिक के पीछे भागता रहा कुत्ता
कुत्ता जैसे ही लड़के को भागते हुए देखता है उसके पीछे दौड़ पड़ता है और कार पर छलांग लगाने लगता है। वो कार के चारों तरफ घूम-घूमकर कार में घुसने की कोशिश करता है। वो कभी कार की पिछली सीट पर बैठने की कोशिश करता है तो कभी ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्स से कार खोलने का इशारा करता है, लेकिन दोनों उसे सड़क पर छोड़कर वहां से फरार हो जाते हैं।

पिघल गया लोगों को दिल
RSPCA के मुताबिक इस वाकये के 1 घंटे बाद एक शख्स को कुत्ता सड़क पर अकेला मिलता है। जिसे वो उनके पास लेकर आता है। इस वीडियो को जारी कर उन्होंने शख्स की पहचान करने में लोगों की मदद करने की अपील की है। उन्हें उम्मीद है कि वीडियो जारी किए जाने के बाद से उन्हें जल्दी ही कोई न कोई क्लू मिल जाएगा। वहीं सोशल मीडिया पर लोग कुत्ते को इस तरह से छोड़कर भागने वाले लोगों की निंदा कर रहे हैं। इस वीडियो को लोग दर्दनाक बता रहे हैं, देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications