क्या 'भाड़े के लड़ाकों' ने रूस को दिया सबसे बड़ा धोखा, वैगनर बॉस को सबक सिखाएंगे व्लादिमीर पुतिन?

पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर मास्को के आक्रमण के बाद से वैगनर ग्रुप के 30 हजार से ज्यादा सैनिकों के हताहत होने का दावा किया गया है, जिनमें से 9 हजार लड़ाके मारे गये हैं।

Wagner Group Biggest Betrayal With Russia

Wagner Group Biggest Betrayal With Russia: क्या यूक्रेन युद्ध में लड़ने वाले 'भाड़े के लड़ाके' वैगनर ग्रुप ने रूस के साथ विश्वासघात किया है। क्या वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को धोखा दिया है।

पश्चिमी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है, कि वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात किया है। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि इस साल जनवरी महीने में वैगनर ग्रुप ने यूक्रेन के सैन्य खुफिया निदेशालय (जीयूआर) को रूसी सेना की स्थिति का खुलासा करने की पेशकश की थी।

हालांकि, क्रेमलिन ने वॉशिंगटन पोस्ट की इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में लीक हुए पेंटागन के वर्गीकृत दस्तावेजों के हवाले से दावा किया था, कि डोनेट्स्क शहर से अगर यूक्रेन की फौज निकल जाती है, तो वो यूक्रेन को रूसी सेना की स्थिति के बारे में जानकारी दे देगा।

वैगनर ग्रुप कर रहा था धोखेबाजी?

रूसी राज्य समाचार आउटलेट आरआईए नोवोस्ती ने बताया, कि क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सोमवार को कहा, कि वॉशिंगटन पोस्ट ने जो दावा किया है, वो दावा कम, बकवास ज्यादा लगता है। उन्होंने कहा, कि सम्मानित प्रकाशन भी इस तरह की बकवास रिपोर्ट को प्रकाशित करने से परहेज नहीं करते हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है, कि वैगनर के बॉस प्रिगोझिन ने अफ्रीका में यूक्रेनी खुफिया अधिकारियों के साथ फोन कॉल और बैठकें कीं थीं, जिसमें रूस के पास गोला-बारूद की कमी पर चर्चा की गई और रूसी सैनिकों के खिलाफ यूक्रेनी हमलों का आग्रह किया गया।

इस रिपोर्ट में दावा किया गया, कि वैगनर ग्रुप के प्रमुख प्रिगोझिन ने कथित तौर पर कीव से क्रीमिया पर हमला करने का आग्रह किया और बखमुत में यूक्रेन को रूसी सेना की स्थिति का विवरण देने की पेशकश की।

कथित तौर पर कीव ने प्रिगोझिन के प्रस्तावों को खारिज कर दिया, क्योंकि उन्होंने उस पर भरोसा करना ठीक नहीं समझा।

वैगनर बॉस प्रिगोझिन ने क्या कहा?

वहीं, प्रिगोझिन ने द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट का मज़ाक उड़ाया है। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, कि "बुडानोव और मैं अभी भी अफ्रीका में हैं।" प्रिगोझिन ने यूक्रेनी खुफिया एजेंसी जीयूआर प्रमुख किरीलो बुडानोव का जिक्र करते हुए कहा, कि "हमारे पास विदेशी सामाजिक सेवाओं से छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।"

हालांकि, सैन्य ब्लॉगर और पूर्व रूसी कमांडर इगोर गिरकिन, जो वैगनर ग्रुप के बॉस प्रिगोझिन के बड़े आलोचक रहे हैं, उन्होंने भी प्रिगझिन के यूक्रेन संबंध को बकवास बताया है। उन्होंने टेलीग्राम चैनल पर लिखा, कि "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, कि मैं प्रिगोझिन के बारे में व्यक्तिगत तौर पर क्या सोचता हूं, लेकिन ये बात विश्वास करने लायक नहीं है, कि उन्होंने यूक्रेनियंस को गुप्त सैन्य जानकारियां और बखमुत को लेकर कोई डील करने की कोशिश की होगी।

हालांकि, इससे पहले इगोर गिरकिन ने कहा था, कि "आलाकमान की सहमति के बिना मोर्चे से इकाइयों को वापस लेने का आह्वान एक सैन्य विद्रोह के अलावा कुछ और नहीं है।" उन्होंने कहा था, कि वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने, रूस के सैन्य नेतृत्व को "खुले तौर पर" ब्लैकमेल किया है, क्योंकि वह जानता था, कि अपने सैनिकों को वापस लेने के उसके फैसले से रूस के लिए "विनाशकारी परिणाम" होंगे।

आपको बता दें, कि पिछले महीने ही एक रिपोर्ट में दावा किया गया था, कि बखमुत शहर में चल रही जंग में वैगनर समूह के काफी लड़ाके मारे गये हैं, जिससे वैगनर की शक्ति काफी कमजोर हो गई है। वहीं, पिछले साल के आखिर में वैगनर ने सार्वजनिक तौर पर रूसी रक्षा मंत्रालय की आलोचना भी की थी।

वैगनर ग्रुप को भारी नुकसान का दावा

आपको बता दें, कि इस साल फरवरी में अमेरिका ने दावा किया था, कि पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर मास्को के आक्रमण के बाद से वैगनर ग्रुप के 30 हजार से ज्यादा सैनिक हताहत हुए हैं, जिनमें से 9 हजार लड़ाके मारे गये हैं।

Recommended Video

    Russia Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति भवन पर Drone Attack, Vladimir Putin कैसे हैं | वनइंडिया हिंदी

    व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने फरवरी महीने में कहा था, कि अमेरिका का अनुमान है कि दिसंबर 2022 से यूक्रेन में मारे गए वैगनर समूह के 90 प्रतिशत लड़ाके अपराधी थे। अमेरिकी खुफिया जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन के पूर्वी शहर बखमुत में लड़ाई तेज होने के कारण वैगनर के भाड़े के सैनिकों की कुल मौतों में से आधे लड़ाकों की मौत दिसंबर के मध्य से हुई हैं।

    हालांकि, ना ही वैगनर ग्रुप की तरफ से और ना ही रूस की तरफ से युद्ध में हुए नुकसान को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी दी गई है, लेकिन वैगनर ने अगर वाकई रूस को धोखा दिया है, तो पुतिन के लिए इससे बड़ा विश्वासघात कुछ और नहीं हो सकता है।

    पाकिस्तान को IMF से लोन मिलने की उम्मीद खत्म, अब चीन से देश बचाने को कर्ज मांगेंगे शहबाज शरीफ, समय समाप्त

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+