न्‍यूड होकर मॉडल्‍स से मसाज कराने वाला मशहूर प्रोड्यूसर Harvey Weinstein हुआ दिवालिया

नई दिल्‍ली। अपनी 'गंदी करतूतों' के चलते चर्चा में आए हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वेनस्‍टेन ने खुद को दिवालिया घोषित किया है। 'द विंस्टीन कंपनी' ने घोषणा की है कि पिछले साल उसके सह संस्थापक हार्वे वेनस्‍टेन पर लगे यौन आरोपों के बाद कंपनी उबर नहीं सकी। कंपनी ने खुद को दिवालिया घोषित करने के लिए याचिका दायर की है। कंपनी ने बताया कि उसने अपने कर्मियों को उसके करारों और बंधनों से मुक्त कर दिया है। आपको बता दें कि हार्वे वेनस्‍टेन पर कई एक्‍ट्रेस और मॉडल्‍स ने यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया था। उसके बाद उन्‍हें ऑस्‍कर अकेडमी से भी बाहर निकाल दिया गया था।

सबसे पहले जोई ब्रॉक ने लगाया था यौन उत्‍पीड़न का आरोप

सबसे पहले जोई ब्रॉक ने लगाया था यौन उत्‍पीड़न का आरोप

जोई ब्रॉक नाम की एक पूर्व मॉडल ने 20 साल बाद पिछले साल अपनी चुप्‍पी तोड़ी थी। उसने खुलासा किया था कि हार्वे वेनस्‍टेन ने उसे होटल रूम में बुलाया था। जब वो कमरे में पहुंची तो वो न्‍यूड हो गया और मसाज करवाने के लिए गिड़गिड़ाने लगा। 43 वर्षीय ब्रॉक ने अपने साथ हुए उस डरावने अनुभव को सांझा किया है और बताया है कि वेनस्‍टेन ने खुद को एक भोले आदमी की तरह पेश किया। ब्रॉक ने बताया कि बात 1997 की है जब उसकी उम्र 23 साल थी। उसने खुद को वेनस्‍टेन के कमरे में नशे की हालत में पाया। बिना फोन और कैश के उसे कैब में बैठा दिया गया।

औरतों को झांसा देकर शोषण करने में मशहूर है वेनस्‍टेन

औरतों को झांसा देकर शोषण करने में मशहूर है वेनस्‍टेन

आपको बता दें कि वेनस्टेन अक्सर नई एक्ट्रेस को झांसे में लेकर उनके साथ इस तरह की हरकते करने के लिए मशहूर है और उसने अब तक कई लड़कियों का यौन शोषण किया है. हार्वे वेन स्टेन के रहते कंपनी अब तक कई फिल्मे बना चुकी है जिसमे प्रमुख है Shakespeare in Love (1998), Tulip Fever, Gangs of New York, My Week with Marilyn, One Chance आदि।

अभिनेत्री एमा थॉम्पसन ने बताया था सेक्‍स एडिक्‍ट

अभिनेत्री एमा थॉम्पसन ने बताया था सेक्‍स एडिक्‍ट

ऑस्कर विजेता अभिनेत्री एमा थॉम्पसन का कहना है कि वाइंस्टाइन 'सेक्स अडिक्ट' नहीं बल्कि 'सेक्स शिकारी' तक बता दिया है। द न्यू यॉर्क टाइम्स में छपी रिपोर्ट में कई महिलाओं की ओर से दिए बयान छापे गए हैं। एक आकंड़े के अनुसार वाइंस्टाइन पर करीब 28 से ज्यादा आरोप लग चुके हैं। रिपोर्ट मे ऐशली जड के बयान को छापा है, जिसमें ऐशली जड कहते हैं कि उन्हें होटल में एक सूट में बुलाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+