49 वेश्याओं का सीरियल किलर: रेड लाइट एरिया से लाता कॉलगर्ल, संबंध बना कर देता था हत्या, उसे बस इस बात का रह गया अफसोस
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे खतरनाक सीरियल किलर कहे जाने वाले रॉबर्ट पिकटोन की हैवानियत की कहानी सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। उसने 49 महिलाओं का कत्ल किया और अब कनाडा की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसे अपने गुनाहों के प्रायश्चित से ज्यादा इस बात का अफसोस है कि वह इस 50 के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया। आप जानकर सन्न रह जाएंगे कि उसने सिर्फ वेश्याओं का कत्ल किया। वो उन्हें पैसे देकर अपने घर लाता था फिर शारीरिक संबंध बनाने के बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर देता था। जेल से रॉबर्ट से पूछताछ की एक फुटेज जारी हुई है जिसमें वो 49 हत्याओं की बात कबूलते हुए कहता है कि वह सिर्फ एक और महिला का कत्ल कर रिकॉर्ड बनाना चाहता था। ब्रिटिश नेटवर्क सीबीएस रिएलटी ने बुधवार शाम को वॉयस ऑफ ए सीरियल किलर के नए एपिसोड में 68 वर्षीय रॉबर्ट पिकटोन के कनफेशन का वीडियो प्रसारित किया गया था।

रेड लाइट एरिया से चुनकर लाता था वेश्याएं और फिर
डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक रॉबर्ट पिकटोन का जन्म 26 अक्टूबर 1949 को कनाडा में हुआ था। रॉबर्ट पेशे से एक कसाई था, जिसका पिग फार्म था। रॉबर्ट पिकटोन ने 49 महिलाओं का बेरहमी से कत्ल किया था। रॉबर्ट का शिकार होने वाली सभी महिलाएं पेशे से वेश्या होती थीं। यह सीरियल किलर रेड लाइट एरिया में पीछे बतौर ग्राहक वेश्याओं से मिलता था। इसके बाद बेहरमी से उनकी हत्या करता था।

पहले बनाता शारीरिक संबंध फिर जहर का इंजेक्शन देकर मार देता
खबर के मुताबिक रॉबर्ट वेश्याओं को घर लाने के बाद पहले उनसे शारीरिक संबंध बनाता था। बाद में जहरीला इंजेक्शन लगाकर उनकी हत्या कर देता था। इंजेक्शन लगाते समय वो वेश्याओं से कहता था कि यह एक खास तरह का ड्रग्स है जिसे लेने के बाद सेक्स पॉवर बढ़ जाती है और हल्का नशा भी होता है। इसके अलावा रॉबर्ट महिलाओं पर चाकू से वार कर भी उनकी हत्या करता था।

लाश को टुकड़ों-टुकड़ों में कर पिग फार्म में दफन कर देता था
रॉबर्ट को साल 1995 से लेकर साल 2001 तक 49 वेश्याओं का कत्ल किया था। कत्ल के बाद वह वेश्याओं की लाश को अपने पिग फार्म में दफना देता था। लगातार गायब हो रही वेश्याओं की जांच के दौरान पुलिस ने रॉबर्ट को साल 2002 में गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications