Hardeep Singh Nijjar: कनाडा में ही हैं खालिस्तानी आतंकी निज्जर के हत्यारे, जल्द हो सकती है 2 की गिरफ्तारी

18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में संलिप्त माने जा रहे दो आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। कनाडाई अखबार 'द ग्लोब एंड मेल' की रिपोर्ट अनुसार, संदिग्ध फिलहाल पुलिस की निगरानी में हैं। जल्द ही उनके गिरफ्तार होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में 3 गुमनाम सूत्रों के हवाले से बताया है कि संदिग्ध हत्यारों ने निज्जर की हत्या के बाद कनाडा नहीं छोड़ा है। पुलिस उन पर पिछले कई महीने से नजर रख रही है। सूत्रों ने बताया कि जब आरोप तय किए जाएंगे तब पुलिस हत्याकांड में उनकी संलिप्तता और भारत सरकार की कथित भूमिका के बारे में विस्तार से बताएगी।

nijjar-murder-suspected-killers

कनाडाई अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, 'द ग्लोब सूत्रों की पहचान इसलिए जाहिर नहीं कर रहा क्योंकि वे राष्ट्रीय सुरक्षा और पुलिस से जुड़े मामलों पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं। यह पता नहीं है कि रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस (निज्जर) हत्याकांड में किसी संदिग्ध को गिरफ्तार करने वाली है या नहीं।'

जांच टीम ने मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी होने की बात कही लेकिन इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि बीते जून में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

कनाडाई पीएम ने संसद में आतंकी निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ होने का आरोप लगाया था। भारत ने कनाडा के आरोपों को बेतुका बताते हुए खारिज किया है। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि कनाडा ने अपने दावों के समर्थन में किसी भी तरह के सबूत या सूचना शेयर नहीं किए हैं।

इससे पहले निज्जर हत्याकांड पर बीते दिनों भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा को बताया कि कनाडा ने अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं दिए हैं। वहीं, कनाडा का मानना है कि एक और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश रचने के लिए अमेरिका में एक भारतीय की गिरफ्तारी से उसके आरोपों को और दम मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+